मौके पर जांच में जुटे आला अधिकारी, छत्तीसगढ़-कोरबा में सराफा व्यवसायी की हत्या कर क्रेटा कार लूटी

कोरबा।

कोरबा जिले के नया ट्रांसपोर्ट नगर से लगे इलाके लालू राम कॉलोनी में सराफा व्यवसायी की हत्या कर दी गई। उन्हें लहुलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद सोमवार को बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला कोरबा पहुंचे।

कोरबा पहुंचते ही आईजी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले से अवगत हुए। आईजी और उनकी टीम ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद जिस तरह से आईजी का दौरा कोरबा में हुआ है। उससे कहीं न कहीं पुलिस पर इस मामले को सुलझाने का बड़ा दबाव है। प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक होटल ब्लू डायमंड के सामने अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी का निवास है। रात करीब 9 बजे अपने घर पर थे कि घर के बाहर खड़ी उनकी क्रेटा कार को चोरी करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बाहर निकल कर अज्ञात चोरों को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया गया और क्रेटा कार (jh01cc4455), सफेद कलर की लूट कर भाग निकले। दूसरी तरफ यह जानकारी भी सामने आ रही है कि उनके घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने हमला किया और फिर वाहन चोरी कर ले गए। गोपाल राय सोनी पर किस चीज से हमला किया गया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी और परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल की ओर से सूचना सिविल लाइन थाना रामपुर में दे दी गई है। पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है। घटना की खबर आम होते ही शहर में सनसनी फैल गई है। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी दल-बल के साथ घटनास्थल लालूराम कॉलोनी पहुंच चुके हैं।

admin

Related Posts

सुरक्षाबलों का दबाव बढ़ा: मोहला-मानपुर में मुठभेड़ के बाद जंगल की ओर भागे नक्सली, हथियार बरामद

मोहला-मानपुर  जिले के सरहदी इलाके में रविवार को पुलिस और माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई। औंधी थाना क्षेत्र के कोहकाटोला और आमपायली गांव के आसपास स्थित जंगल में सुरक्षा बलों…

असम में किसकी बनेगी सरकार? चुनाव ऐलान के साथ ओपिनियन पोल ने खोले पत्ते

गुवाहाटी पांच राज्यों में चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही पहला ओपिनियन पोल भी आ चुका है। असम के लिए जो ओपिनियन पोल जारी हुआ है, उसमें भाजपा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 1 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान