बारहवीं पास के लिए टॉप AI कोर्स: ऑनलाइन और ऑफलाइन संस्थानों की पूरी गाइड

अगर आपको एआई विषय में रुचि है और इसी क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं तो आप कक्षा बारहवीं के बाद कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों से एआई कार्स कर सकते हैं। साथ ही आप स्किल इंडिया कोर्सेरा स्वंय पोर्टल आदि से भी फ्री में एआई का कोर्स करके अपने कौशलों का विकास कर सकते हैं।

करियर डेस्क, नई दिल्ली: आजकल छात्रों के बीच एआई सर्टिफिकेट कोर्स की मांग बढ़ रही है। दरअसल एआई के तेजी के विकास के साथ इसमें नौकरी के अवसर तो बढ़े ही साथ ही इस विषय के प्रति छात्रों का रुझान भी बढ़ा है। जहां पहले एआई कोर्स स्नातक छात्रों के बीच लोकप्रिय थे, अब यह कोर्स स्कूली छात्रों के बीच भी अधिक लोकप्रिय हो रहे है। ऐसे में अगर आप भी एआई कोर्स करके अपने कौशल और रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ कुछ प्रतिष्ठित संस्थानों से भी एआई में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। एआई कोर्स करने से आपको न केवल नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे, बल्कि आप इस कोर्स को करके अधिक वेतन वाली नौकरी भी हासिल कर सकते हैं।

आईआईटी मद्रास के कोर्स
आईआईटी मद्रास ने छात्रों के लिए स्वयं पोर्टल पर एआई पर आधारित पांच ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत की है। इस कोर्स की खास बात ये है कि इन कोर्स में किसी भी स्ट्रीम के छात्र शामिल हो सकते हैं। साथ ही इन कोर्सेज की अवधि 25 से 45 दिन निर्धारित की गई है।

आईआईटी हैदराबाद
अगर आपको एआई में रुचि है, तो आप आईआईटी हैदराबाद से कक्षा बारहवीं के बाद बीटेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। यह कोर्स आपको एआई की बारीकियों से अवगत करेगा। साथ ही चार साल के इस इस कोर्स को करके आप किसी संस्थान से अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

आईआईटी मंडी
अगर आप एआई के क्षेत्र में अपने कौशल और ज्ञान को और अधिक बढ़ाना चाहते हैं, तो आप स्नातक के बाद आईआईटी मंडी से डेटा साइंस एंड एआई कोर्स में भी शामिल हो सकते है। यह दो साल का कोर्स चार सेमेस्टर में विभाजित है। इस कोर्स में शामिल होकर आपको न केवल एआई की तकनीकी से अवगत कराया जाएगा, बल्कि आप अपनी कम्यूनिकेशन स्किल को भी बेहतर कर सकेंगे।

स्किल इंडिया प्लेटफॉर्म
अगर आप बारहवीं पास छात्र हैं और एआई कोर्स का रुख करना चाहते हैं, तो आप स्वयं पोर्टल के अलावा, स्किल इंडिया से भी एआई कोर्स कर सकते हैं। साथ ही कोर्सेरा, हार्वर्ड, और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन कोर्स में भी शामिल हो सकते हैं। इन सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एआई व एमएल कोर्स फ्री में उपलब्ध है। साथ ही इन कोर्स को पूरा करके आप ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    CRPF में 9000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती, कॉन्स्टेबल और ट्रेड्समैन के लिए नोटिफिकेशन जारी

     केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 9000 से ज्यादा पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की है। जो कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आने वाली…

    NPCIL में बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका, 300 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए गेट स्कोर के आधार पर होगा चयन

    बिना रिटन एग्जाम दिए गवर्नमेंट जॉब पाने का चांस मिल रहा है। हाल ही में भारत सरकार की कंपनी न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 1 views
    11-12 अप्रैल को IPL में लगातार 4 मैच, फैंस के लिए धमाकेदार वीकेंड

    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 2 views
    संजीत गोयनका का बड़ा दांव, 30 लाख बेस प्राइस पर 28 बार बोली, ‘सिक्सर किंग’ चौधरी को खरीदा

    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    बुमराह के बाद अब कोहली की बारी, वैभव सूर्यवंशी के ‘किंग साइज’ टेस्ट पर टिकीं गुवाहाटी की नजरें

    सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    सांस रोक देने वाले मुकाबले में हारी कोलकाता: मुकुल चौधरी ने आखिरी गेंद पर दिलाई लखनऊ को जीत, केकेआर नौवें स्थान पर खिसकी

    रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

    • By admin
    • April 10, 2026
    • 3 views
    रोमांच की पराकाष्ठा! मुकुल चौधरी के ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ और छक्कों की झड़ी ने LSG को दिलाई ऐतिहासिक जीत।

    विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 2 views
    विराट कोहली vs राजस्थान रॉयल्स: 896 रन और एक यादगार शतक, क्या शुक्रवार को फिर चलेगा ‘किंग’ का बल्ला?