कल हम मध्यस्थों को उन चार बंधकों के नाम देंगे जिन्हें रिहा किया जाएगा: हमास के वरिष्ठ नेता जहेर जबरीन

इजरायल
इजरायल और हमास के बीच हुए समझौते के तहत हमास ने दूसरी बार बंधकों की रिहाई को लेकर बयान जारी किया है। हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से जानकारी दी है कि हमास इस खेप में चार कैदियों को रिहा करेगा जिसमें कम से कम एक महिला कैदी भी शामिल होगी। हमास के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि समूह शुक्रवार को इजरायल को उन चार बंधकों के नाम देगा जिन्हें इजरायल-हमास युद्धविराम समझौते के पहले चरण के तहत शनिवार को रिहा किया जाएगा।

हमास के वरिष्ठ नेता जहेर जबरीन ने बताया, "कल हम मध्यस्थों को उन चार बंधकों के नाम देंगे जिन्हें रिहा किया जाएगा।" गौरतलब है कि इस सौदे के तहत कैदियों की रिहाई का अगला चरण शनिवार को पूरा किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस चरण में हमास इजरायली सैनिकों और महिलाओं को रिहा कर सकता है। वहीं इजरायल ने हमास से बीते कई हफ्तों से कैद बंधकों की जानकारी मांगी है जिससे यह पता लगाया जा सके कि हमास की कैद में कितने लोग जिंदा हैं। हालांकि हमास ने कहा है कि वह कैदियों की डिटेल साझा नहीं करेगा।

एक के बदले 50 का सौदा
जानकारी के मुताबिक हर महिला सैनिक के बदले इजरायल को 50 फ़िलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना होगा। इसके अलावा इन 50 में से 30 वे लोग होंगे जो इजरायल की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इससे पहले बीते सोमवार को इजरायल ने तीन महिला बंधकों के बदले में 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था।

हमने हार नहीं मानी है- नेतन्याहू
इस बीच गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रिहा हुईं होस्टेटेज दमारी, स्टीनब्रेचर और गोनेन के घरवालों से फोन पर बात की। इस दौरान नेतन्याहू ने वादा किया है कि वे बाकी बंधकों को घर वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। पीएम ऑफिस द्वारा जारी कॉल रिकॉर्डिंग में नेतन्याहू ने कहा, "हमने हार नहीं मानी है और हम दूसरे कैदियों को भी वापस लाएंगे।"

  • admin

    Related Posts

    भारत और फ्रांस ने किए 21 नए समझौते, दोनों देशों के सहयोग को मिलेगा नया आयाम

    मुंबई: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अहम बैठक की. उनकी इस बैठक के दौरान भारत और फ्रांस…

    वेस्ट बैंक में जमीन पर कब्जे को लेकर इजरायल की रणनीति, 8 मुस्लिम देशों ने विरोध प्रदर्शन किया

    तेल अवीव इजरायल सरकार ने पश्चिमी तट में जमीन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के हालिया फैसले की आठ मुस्लिम देशों द्वारा निंदा करने वाले संयुक्त बयान को बेबुनियाद और गुमराह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    जम्मू-कश्मीर ने 67 साल बाद फाइनल में बनाई जगह, बंगाल को 6 विकेट से हराकर किया धमाका

    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    टीम इंडिया में फेरबदल के संकेत! अर्शदीप को मौका, कुलदीप बाहर — प्लेइंग XI पर सस्पेंस खत्म?

    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 3 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए