पहला ऑस्कर जीतने के बाद झूमे टॉम क्रूज़, डेबी एलेन संग वायरल हुआ डांस वीडियो

लॉस एंजिल्स

मशहूर हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को ‘गवर्नर्स अवार्ड्स’ में अपना पहला ऑस्कर मिला। 16 नवंबर को हॉलीवुड के रे डॉल्बी बॉलरूम में कोरियोग्राफर और एक्टर डेबी एलन और प्रोडक्शन डिजाइनर व्यान थॉमस को भी इस स्टार-स्टडेड समारोह में सम्मानित किया गया। एक्टर को ‘मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज और ‘टॉप गन’ फ्रेंचाइजी जैसी बड़ी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। एक्टर को वो अवॉर्ड फिल्म निर्माता एलेजांद्रो जी. इनारिटु ने दिया

अवॉर्ड लेते वक्त 63 वर्ष के एक्टर टॉम क्रूज ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने फिल्मों को संभव बनाया। एक्टर ने अपने भाषण में कहा, ‘सिनेमा मुझे दुनिया भर में ले जाता है। यह मुझे विविधताओं की कद्र और सम्मान करना सिखाता है। यह मुझे हमारी साझा मानवता भी दिखाता है, कि हम कितने, कितने मायनों में एक जैसे हैं। और चाहे हम कहीं से भी आए हों, उस थिएटर में हम साथ हंसते हैं, साथ महसूस करते हैं, साथ उम्मीद करते हैं, और यही इस कला की शक्ति है।’

टॉम क्रूज के डांस का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर एक्टर ब्रैंडन ओ'नील ने ऑफ्टर पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टॉम क्रूज पार्टी में डेबी एलन के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। और पार्टी में आए लोगों का अभिवादन भी कर रहे हैं। कैप्शन में लिखा, 'डेबी एलन और टॉम क्रूज को आज ऑनरी ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर बधाई।'

टॉम क्रूज को देख लोगों का रिएक्शन
टॉम को डांस करता देख एक यूजर ने लिखा, 'मुझे बहुत अच्छा लगा कि टॉम पूरी तरह से डूबकर नाच रहे हैं!' एक ने लिखा, 'ठीक है, मिस्टर मिशन इम्पॉसिबल। हम आपको देख रहे हैं।' एक ने लिखा, 'जीवन में और तरक्की करो टॉम। सभी को बधाई।' एक ने लिखा, 'टॉम खूब मौज काट रहे हैं।'

admin

Related Posts

‘एनिमल 2’ पर नया अपडेट, हीरो के साथ विलेन बनेगा ये स्टार, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म कब होगी फ्लोर पर?

मुंबई  फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' पर बड़ा अपडेट दिया है. एनिमल के जापान प्रीमियर के अवसर पर आयोजित…

दिशा पटानी से जुड़ी डेटिंग चर्चाओं पर तलविंदर सिंह सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, कहा– प्यार जिंदगी का हिस्सा है

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इस समय सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ डेटिंग के रूमर्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में दोनों को एक्ट्रेस नूपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम