आज कर्नाटक के गृह मंत्री के ठिकानों पर ED रेड में ट्विस्ट, डिप्टी CM बोले- हां, दिया था वेडिंग गिफ्ट

बेंगलुरु
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को छापेमारी की है। यह छापेमारी कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव द्वारा की गई सोने की तस्करी से जुड़ी है। ईडी उसी मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहा है और उसने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत राज्यभर में 16 स्थानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी उन हवाला संचालक और अन्य ऑपरेटर को निशाना बनाकर की गई जिन्होंने सोना तस्करी की आरोपी रान्या राव के खातों में कथित तौर पर फर्जी वित्तीय लेनदेन किए थे। निदेशालय ने जिन स्थानों पर छापेमारी की उनमें राज्य में परमेश्वर से जुड़े तीन शैक्षणिक संस्थान भी शामिल हैं।

इस बीच, राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने यह कहकर मामले में नया ट्विस्ट ला दिया है कि गृह मंत्री ने उनसे कहा है कि उन्होंने अभिनेत्री को शादी में उपहार दिया था और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। शिवकुमार ने छापेमारी के बीच आज गृह मंत्री जी परमेश्वर से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने अभी परमेश्वर से बात की है, वहां एक शादी (समारोह) थी, हम सार्वजनिक जीवन में हैं, हम संस्थाएं चलाते हैं। अपने परिचित लोगों के प्रति सम्मान के तौर पर हम ढेर सारे उपहार देते हैं, हम 1 रुपया, 10 रुपये, 10 लाख रुपये, 5 लाख रुपये तक देते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने भी उपहार दिया होगा। वह एक वेडिंग गिफ्ट थी, इसमें कुछ भी गलत नहीं है।"

कोई भी राजनेता रान्या का समर्थन नहीं करेगा
इसके साथ ही डीके शिवकुमार ने कहा कि रान्या राव पर जिस तरह की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप है, उसका कोई भी राजनेता समर्थन नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "उस महिला ने जो भी गतिविधियां की हैं, वह उसका निजी मामला है, कानून अपना काम करेगा। जहां तक ​​परमेश्वर का सवाल है, हम हजारों लोगों से मिलते हैं, हमें नहीं पता कि कौन क्या करता है। हम कानून और ईडी में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। मैंने उनसे सिर्फ चर्चा की, मैंने उनसे पूछा कि वास्तविकता क्या है, उन्होंने कहा कि शादी के समय उन्होंने दिया है, उन्होंने उपहार दिया है, और यह बिल्कुल स्वाभाविक है।"

सीएम से मिले HM परमेश्वर
दूसरी तरफ, जी परमेश्वर ने उनसे जुड़े शैक्षणिक संस्थानों पर ईडी की छापेमारी के बीच मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात की है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि परमेश्वर एवं सिद्धरमैया के बीच क्या बातचीत हुई। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि परमेश्वर ने मुख्यमंत्री को सोने की तस्करी संबंधी मामले के सिलसिले में छापेमारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुख्यमंत्री को उन परिस्थितियों के बारे में भी बताया जिनमें छापेमारी की गई है।’’

हो सकता है पैसे ही गिफ्ट में दिए हों
छापेमारी के बाद डी के शिवकुमार, सतीश जारकीहोली और दिनेश गुंडू राव समेत कई मंत्री एवं सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक अपना समर्थन जताने के लिए सदाशिवनगर स्थित जी परमेश्वर के आवास पहुंचे थे। शिवकुमार ने कहा, ‘‘हम सभी सार्वजनिक जीवन में हैं। कई लोग ट्रस्ट चलाते हैं। हो सकता है कि उन्होंने शादी के लिए पैसे उपहार में दिए हों। क्या परमेश्वर जैसे प्रभावशाली नेता तस्करी में लिप्त हो सकते हैं?’’

मार्च में गिरफ्तार हुई थी रान्या राव
रान्या राव को दुबई से आने के बाद तीन मार्च को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया और 14.2 किलोग्राम वजनी सोने की छड़ें जब्त कीं जिनकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये से अधिक थी। वह डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।

  • admin

    Related Posts

    आतंकवाद का केंद्र बने पाकिस्तान, सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक सुधार नहीं होगा

    संयुक्त राष्ट्र   भारत ने दोहराया है कि सिंधु जल संधि तब तक निलंबित रहेगी जब तक “आतंक का वैश्विक केंद्र” पाकिस्तान अपने तरीकों में सुधार नहीं करता। भारत के स्थायी…

    5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार

    देहरादून   उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। कैबिनेट विस्तार में 5 मंत्रियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। कैबिनेट में मंत्री की शपथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 0 views
    तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?