आज प्रदेश में धूप से तापमान में हल्की बढ़ोतरी, कल इन जिलों में होगी जमकर बारिश

लखनऊ
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रभाव जारी है, लेकिन गुरुवार को दिन में धूप से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, रात का मौसम ठंडा और कोहरे से ढका रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे ठंड में और वृद्धि हो सकती है।

गुरुवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठंड से लोग कांप गए। यहां का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार को घने कोहरे की संभावना है।

शुक्रवार को अनुमान है कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रदेश कई हिस्सों में मौसम का मिजाज शुष्क होगा, लेकिन घने कोहरे से विजिबिलिटी कम रहेगी।

इन ज‍िलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिसमें चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, और बरेली जैसे जिले शामिल हैं।

कानपुर में पड़ी सबसे ज्यादा ठंडा
प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड कानपुर में पड़ी। वहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उसके बाद सोनभद्र में लोगों की ठंड से कंपकंपी छूट गई, क्योंकि वहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस था। बुलंदशहर में भी जमकर ठंड पड़ी, वहां 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

बढ़ती ठंड के कारण मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी है कि वह अपना बचाव करें। अलाव जलाकर रखें, जिससे समय-समय पर खुद को गर्म रख सकें। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार को आगरा में कोहरा या धुंध देखने को मिलेगी। दोपहर के बाद मौसम साफ होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    जाति-धर्म और क्षेत्रवाद से परे सभी को मिला समान अवसर-सीएम योगी

    665 नर्सिंग अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र,  बोले-पारदर्शी चयन प्रक्रिया से मिला हक सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पाकर भावुक हुए अभ्यर्थी, कहा- मेहनत को मिला सम्मान’ जाति-धर्म और क्षेत्रवाद…

    3350 करोड़ से ज्यादा की राशि का डीबीटी अंतरण, सीएम योगी करेंगे वितरण

    3350 करोड़ से अधिक की धनराशि का डीबीटी अंतरण करेंगे सीएम योगी करीब 28 लाख  विद्यार्थियों को होगा लाभ पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख से अधिक छात्रों को मिलेगा 1838…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद