आज देसूरी नाल में खतरनाक मोड पर हो रहे हादसों का डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया निरीक्षण

पाली
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को देसूरी नाल पहुंची और खतरनाक मोड पर हो रहे हादसों का निरीक्षण किया। हाल ही में स्कूली बस हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जयपुर से बुलाकर सड़क के सुधार और हादसों से बचने के उपायों पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने की बात की कि इस रास्ते पर भविष्य में हादसे न हों। इसके बाद, दिया कुमारी मुंडारा पहुंची, जहां उन्होंने पंचायत राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री ओटाराम देवासी जी की माताजी के देवलोक गमन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने खतरनाक मोड पर हो रहे हादसों का निरीक्षण किया। सभी अधिकारियों को भी जयपुर से बुलाया। डीएम समेत यहां के अधिकारी भी आए। वहां सेफ्टी के लिए जो दीवार बनानी पड़ेगी और बैरिकेड लगाने हैं, वह तुरंत किया जाएगा। नेशनल हाईवे को राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) के तहत ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, जो मुख्य समस्या ओवरलोडिंग की है, उस पर प्रशासन और पुलिस को ध्यान देना होगा। ओवरलोडिंग रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि रोड को चौड़ा करने और अन्य आवश्यक उपायों पर काम किया जाएगा। यह नेशनल हाईवे को ट्रांसफर किया जाएगा, तब वहां एलिवेटेड रोड बनाने की संभावना भी होगी। हम लोग पूरी तरह से लगे हुए हैं। समय खराब नहीं होगा, क्योंकि वह एक्सीडेंट जोन है। रोड सेफ्टी के लिए जो काम हमें करना है वो महीने या दो महीने में हो जाएगा। उसके बाद जो रोड ट्रांसफर करना है, उसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है वो भी जल्द से जल्द करने का प्रयास करेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    कर चोरी पर शिकंजा: आईटी विभाग ने कान्हा फूड चेन के 33 ठिकानों पर की छापेमारी, 26 लोकेशन जयपुर में

    जयपुर राजस्थान की प्रसिद्ध फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर आयकर विभाग ने बुधवार सुबह व्यापक कार्रवाई करते हुए एक साथ 33 ठिकानों पर छापामारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 7…

    उदयपुर हादसा: ओवरटेक की लापरवाही ने छीनी तीन युवा जिंदगियाँ, ऑटो से टकराया वाहन

    उदयपुर जिले के कोटड़ा ब्लॉक स्थित मांडवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। कोदरमाल गाँव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में एक बाइक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 0 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी