श्रीअन्न और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने मंगलवार को सुबह 10 बजे से होगा रोड शो का आयोजन

कलेक्टर कार्यालय से निकलेगी बाईक रैली.

संस्कारधानी में गूंजेगा प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न का जयघोष.

जबलपुर

कृषि के क्षेत्र में पारंपरिक शुद्धता और आधुनिकता के संगम को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से मंगलवार 10 मार्च को संस्कारधानी जबलपुर में विशाल रोड शो (बाइक रैली) का आयोजन किया जायेगा। कृषि वर्ष-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे रोड शो का मुख्य उद्देश्य किसानों और आम नागरिकों को श्रीअन्न (मोटे अनाज) के उपयोग से होने वाले फायदों, प्राकृतिक एवं जैविक खेती की महत्ता तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना है।

रोड शो का शुभारंभ सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय से होगा। कोदो, कुटकी, ज्वार और बाजरा जैसे मोटे अनाजों को थाली में वापस लाने की मुहिम तथा खेती के भविष्य की एक झलक दिखाने आयोजित किये जा रहे रोड शो के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता बचाने के लिए प्राकृतिक और जैविक खाद के उपयोग एवं कम लागत में अधिक मुनाफे के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों और तकनीकों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई जायेगी।

रोड शो (बाईक रैली) कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर घंटाघर, बड़ी ओमती, सिविक सेंटर, मालवीय चौक, गोल बाजार,  रानीताल, मदनमहल स्टेशन रोड, होम साइंस कॉलेज, शास्त्री ब्रिज, आदि शंकराचार्य चौक, बंदरिया तिराहा, हवाबाग कॉलेज, सदर, पेंटी नाका चौराहा, एंपायर टॉकीज, सर्किट हाउस नंबर दो तथा इंदिरा मार्केट होते हुये पुलिस हॉकी ग्राउंड पहुँचेगी।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा रोड शो (बाईक रैली) 11 से 13 मार्च तक पुलिस लाइन के हॉकी ग्राउंड में होने वाले तीन दिवसीय विशाल कृषि मेला एवं मिलेट्स फूड फेस्टिवल की भव्य शुरुआत  का एक हिस्सा होगा।

admin

Related Posts

राजनीतिक बदलाव: कांग्रेस विधायक बाहर, रामनिवास रावत होंगे नए प्रतिनिधि

ग्वालियर मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव ग्वालियर हाईकोर्ट ने शून्य (रद्द) घोषित कर दिया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस…

उज्जैन जश्न विवाद: क्रिकेट जीत के नाम पर दो समुदाय भिड़े

उज्जैन चिमनगंज थाना क्षेत्र की राजरायल कॉलोनी में रविवार रात को जमकर बवाल हो गया। भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्डकप जीतने से उत्साहित कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
हर विश्व कप जीत में छुपा केरल का जादू: भारत के 5 खिताबों का विश्लेषण

सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 0 views
सीजन का नौवां ट्रॉफी फतह कर जयपुर पोलो टीम बनी चैंपियन

भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 1 views
भारत के T20 खिताब पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान वायरल, कहा– हम तो जिम्बाब्वे और यूगांडा से जीतते हैं

बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
बार-बार मौका छिना, फिर भी नहीं हारे Sanju Samson – आज कहलाते हैं टीम इंडिया के कंबैक किंग

गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
गंभीर का गोल्डन टच: कोच बनते ही भारत को दिलाईं दो ICC ट्रॉफी, रिकॉर्ड किया अपने नाम

भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 2 views
भारत बना टी20 चैंपियन तो शोएब अख्तर करने लगे ‘अब्बा डब्बा जब्बा’, अमीर-गरीब वाले बयान से चर्चा तेज