राइजिंग राजस्थान के आयोजन को सफल बनाने के लिए आगामी दस दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेंगे: भजनलाल

जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा है कि आगामी राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन में परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय देंगे और सम्मेलन के जरिये राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे।
श्री शर्मा ने राइजिंग राजस्थान को लेकर अपना दूसरा संकल्प लेते हुए यह बात कही। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा राइजिंग राजस्थान के आयोजन को सफल बनाने के लिए आगामी दस दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेंगे।
उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय देंगे और प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रसिद्ध थेवा कला, मीनाकारी, ब्लू पॉट्ररी, बंधेज सहित विभिन्न हस्तशिल्प देश-दुनिया में विशेष पहचान रखते हैं। राज्य सरकार राज्य के हस्तशिल्प कारीगरों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने तथा हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन से राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को नई उंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में निवेशकों का समिट के प्रति रूझान यह दर्शाता है कि राजस्थान विश्व में निवेश के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में तेजी से ऊभर रहा है।

admin

Related Posts

सेना में मेजर के साथ हैं लग्जरी फैशन ब्रांड, जोधपुर में थाईलैंड की राजकुमारी का होगा शाही स्वागत

जोधपुर. थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नवारी नारीरत्ना 8 फरवरी से जोधपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। वे विशेष विमान से जोधपुर पहुंचेंगी। राजकुमारी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और…

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन