अपने कंप्यूटर को सेफ रखने के लिए इर्न चीजों से रखे दूर…

कंप्यूटर के बिना आज जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती, चाहे स्टूडेंट्स हों या प्रोफशनल्स हों या फिर हाउसवाइव्स हों। सभी की जिंदगी में इसकी अहमियत है। वर्ष 2012 में किए गए एक सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार 57 मिलियन भारतीय कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि लोगों को इनके रखरखाव और देखभाल का सही तरीका पता हो, ताकि ये लंबे समय तक सही स्थिति में काम करते रहें। आपकी एक मुस्कान पर जी उठेगा कंप्यूटर…

-पानी, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक आदि पेय पदार्थों को कंप्यूटर से दूर रखें। असावधानीवश इनके कंप्यूटर पर गिर जाने से ये अंदरूनी माइक्रोइलेक्ट्रिॉनिक कंपोनेंट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं और इलेक्ट्रिकल डैमेज हो सकता है या शार्ट सर्किट होने से इसका डेटा भी करप्ट हो सकता है।

-खाने की चीजें कंप्यूटर से दूर रखें। ये की-बोर्ड की कीज के बीच फंसकर कीटों को आकर्षित कर सकती हैं। कीट्स की-बोर्ड के अंदर स्थित सर्किट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। डेस्कटॉप और लैपटॉप की कीज को साफ करने के लिए आप इयरबड या सॉफ्ट टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

-कंप्यूटर को इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह साफ कर लें। तेल, धूल-मिट्टी आदि के संपर्क में आने से उसमें गंदगी जम जाती है जो बेहद नुकसानदेह साबित हो सकती है।

-अगर आपके पास लैपटॉप है तो उसे कभी भी फ्लैप के सहारे न पकड़ें। उसे हमेशा बेस के सहारे पकड़ें। फ्लैप बेहद पतला होता है और जोर पडने से वह अलग हो सकता है।

-डेस्कटॉप या लैपटॉप के तार के ऊपर कुर्सी या मेज जैसी कोई भारी चीज रखकर खिसकाने से बचें। ऐसा करने से तार कमजोर हो सकता है। बार-बार ऐसा होने पर वह टूट भी सकता है।

-कंप्यूटर को धूप में रखने पर इसका तापमान अचानक बढ़ सकता है। इसे हमेशा धूल, धूप और मॉइश्चर से दूर ठंडे, छायादार और सूखे स्थान पर रखें। कंप्यूटर के मदरबोर्ड और ग्राफिक कार्ड जैसे हिस्सों को हमेशा उनके किनारों की मदद से पकड़ें। कभी भी उनकी कनेक्टिंग पिन्स और ट्रान्जिस्टर्स को हाथ न लगाएं।

-डिस्क ड्राइव को बेहद सावधानी के साथ खोलें। हड़बड़ी में या बलपूर्वक खोलने से इनके अंदरूनी पाट्र्स खराब हो सकते हैं।

-इयरफोन, डेटाकेबल या चार्जिंग केबल जैसी डिवाइसेज को उचित स्लॉट में प्लग करें। किसी डिवाइस को गलत स्लॉट में लगाने से वह स्लॉट हमेशा के लिए खराब हो सकता है।

-लैपटॉप को कभी धूप में खड़ी कार के अंदर न छोड़ें। कार के अंदर का तापमान बढने से वह खराब हो सकता है।

-अगर आपके पास डेस्कटॉप है तो उसे इस्तेमाल न होने पर कवर कर दें। अगर लैपटॉप है तो उसे गैजेट बैग के अंदर ही रखें।

-लैपटॉप को बेड के ऊपर रखकर इस्तेमाल करने से बचें। लंबे समय तक ऐसा करने पर उसका फैन बेड की धूल-मिट्टी को सोख लेता है और वह ब्लॉक हो जाता है।

 

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान