मैच में रोमांच बनाए रखने के लिए खिलाड़ी टोटका करते हुए दिखाई देते हैं और कुछ खिलाड़ी इसमें सफल भी हो जाते हैं

नई दिल्ली
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान बेल्स की अदला बदली करते हुए नजर आए। पिछले कुछ समय से ये ट्रेंड खिलाड़ियों के बीच में काफी बढ़ रहा है। मैच में रोमांच बनाए रखने के लिए खिलाड़ी टोटका करते हुए दिखाई देते हैं और कुछ खिलाड़ी इसमें सफल भी हो जाते हैं। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में बेल्स की अदला बदली करते हुए दिखे थे और उनका ये टोटका काम कर गया था, क्योंकि विपक्षी टीम ने इसके तुरंत बाद विकेट गंवा दिया था।

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने बेल्स की अदला बदली का चलन टेस्ट में शुरू किया था। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट मैच में बाबर आजम ने भी बेल्स की अदला-बदली की लेकिन उनका ये टोटका काम नहीं आ सका। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन गुरुवार को पाकिस्तान को पहली पारी में 211 रन पर आउट कर दिया। इस महीने के शुरू में श्रीलंका के खिलाफ पारी में पांच विकेट लेने वाले पैटरसन ने 61 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे बॉश ने 63 रन देकर चार विकेट हासिल किए। मार्को यानसन को भी एक विकेट मिला जिससे दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान की पहली पारी 57.3 ओवर में समेट दी।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत की अच्छी नहीं रही लेकिन खबर लिखे जाने तक एडन मार्करम के 89 और क्रोबिन के नाबाद 70 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 70 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 31 रन बनाए। डेविड ने 30 रनों का योगदान दिया।

  • admin

    Related Posts

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 2 views
    सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 3 views
    बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने

    • By admin
    • March 28, 2026
    • 1 views
    IPL में आज हाई-वोल्टेज टक्कर, बैंगलोर और हैदराबाद आमने-सामने