टीएनपीएल 2025: आर अश्विन का TNPL में बल्ले और गेंद से तूफानी प्रदर्शन, अकेले दम पर जिताया एलिमिनेटर

नई दिल्ली 
तमिलनाडु प्रीमियर लीग यानी टीएनपीएल 2025 के प्लेऑफ्स के मैच खेले जा रहे हैं। बुधवार 2 जुलाई को एलिमिनेटर मैच में डिंडीगुल ड्रैगन्स का सामना ट्रिची ग्रैंड चोलस से हुआ। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन छाए रहे। डिंडीगुल ड्रैगन्स के कप्तान आर अश्विन ने पहले तो गेंद से और फिर बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाकर क्वालीफायर 2 का टिकट दिलाया। आर अश्विन की टीम अब फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है।

दरअसल, आर अश्विन ने टीएनपीएल 2025 के इस एलिमिनेटर मैच में ट्रिची ग्रैंड चोलस के खिलाफ पहले तो 4 ओवर में 28 रन देकर 3 अहम विकेट निकाले, जबकि बाद में वे ओपनिंग करने उतरे तो उन्होंने ऐसी पारी खेली, जिससे टीम जीत के करीब पहुंची, क्योंकि जब वे आउट हुए थे तो मैच लगभग खत्म हो गया था। महज 11 रन जीत के लिए और चाहिए थे। अश्विन ने 48 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 83 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 172.92 का रहा। इस लीग में कुछ और बेहतरीन पारियां वे खेल चुके हैं।

बता दें कि आर अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद आईपीएल और इस लीग में ही एक्टिव हैं। उन्होंने आईपीएल में इस साल चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन वे बल्ले और गेंद से फ्लॉप ही नजर आए। वहीं, अब इस लोकल टी20 लीग में वे छाए हुए हैं। कभी बल्ले तो कभी गेंद से कभी-कभार गेंद और बल्ले से सामने वाली टीम को पस्त कर देते हैं। वे कप्तानी भी करते हैं तो उन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी अपनी टीम के लिए लड़ने की होती है। डिंडीगुल ड्रैगन्स को अब क्वालीफायर 2 में चेपॉक सुपर गिलीज से 4 जुलाई को भिड़ना है। इसके बाद फाइनल खेला जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    नई दिल्ली समीर रिजवी की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली की ये लगातार दूसरी जीत है और…

    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

      हैदराबाद  लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज करनी है तो उसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    अहमदाबाद में सीजन का पहला मैच, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद, जानें गुजरात और राजस्थान की पिच रिपोर्ट

    हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    हैदराबाद की पिच पर किसका पलड़ा भारी? टॉस बनेगा टर्निंग पॉइंट, जानें चेज़ करने वाली टीम को क्यों मिलेगा फायदा