उपचुनाव के बीच कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले में TMC नेता की हत्या

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के बीच कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले में बड़ी घटना घटी है। जगदल इलाके में टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। टीएमसी नेता की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस थाने से 100 मीटर दूर हुई हत्या
पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। मृतक की पहचान जगदल के वॉर्ड नंबर 12 से टीएमसी के पूर्व अध्यक्ष अशोक शा के रूप में हुई है। जगदल थाने से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान के सामने खड़े अशोक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। बदमाशों ने टीएमसी नेता पर बम भी फेंके थे।

हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अशोक को निकटवर्ती भाटपाड़ा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हमले में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हत्या के बाद गुस्साए लोगों का प्रदर्शन
बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त आलोक राजोरिया भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राजोरिया ने संवाददाताओं को बताया कि हमने जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों से पूछताछ शुरू हो चुकी है। हमें इस हत्या में अब तक कोई राजनीतिक संबंध नहीं मिला है। इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जगदल थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। तृणमूल ने हत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, भाजपा ने आरोपों को खारिज किया है।

admin

Related Posts

नेपाल के चुनावी समीकरण में बड़ा सवाल: भारत से रिश्ते मजबूत होंगे या चीन से बढ़ेगा झुकाव?

नेपाल नेपाल में बीते साल भ्रष्टाचार विरोधी जेन Z प्रदर्शनों और के पी शर्मा ओली की सरकार गिरने के करीब छह महीने बाद अगले सप्ताह आम चुनाव होने हैं। सुशीला…

NCERT विवाद गरमाया: सरकार ने कहा- ज्यूडिशियरी का सम्मान, दोषियों पर होगा एक्शन

नई दिल्ली शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ज्यूडिशियरी का पूरा सम्मान करती है और उसका इंस्टीट्यूशन का अपमान करने का कोई इरादा नहीं है। यह टिप्पणी उस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
भारत का रनतूफान: 256/4 का पहाड़, हार्दिक-तिलक ने आखिरी ओवरों में मचाया कहर

प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
प्राग इंटरनेशनल चेस: गुकेश-नीमन मैच बेनतीजा, दोनों को मिले बराबर अंक

Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 3 views
Simone Biles संभालेंगी नई भूमिका, Laureus World Sports Awards से जुड़कर करेंगी खेल को प्रमोट

ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
ऑस्ट्रेलिया से मुकाबले में भारत की नजर जीत पर, बल्लेबाजी सुधार बनेगा गेम चेंजर

रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
रचिन रविंद्र बोले: सैंटनर जैसे लीडर के साथ खेलना टीम को देता है दस फीट लंबा आत्मविश्वास

प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल

  • By admin
  • February 26, 2026
  • 2 views
प्रोटियाज की जीत का भारत को लाभ, नॉकआउट का समीकरण हुआ सरल