अब समय की होगी बचत, पेंशन प्रकरणों का प्रदेश स्तर पर 10 दिनों में होगा निराकरण

भोपाल.

सेवानिवृत्ति के बाद अब पेंशन प्रकरणों का 10 दिनों में प्रदेश स्तर पर निराकरण होगा। इस नई व्यवस्था से अब सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन आदेश (पीपीओ) के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले पीपीओ जारी होने में छह माह से एक वर्ष तक लग जाता था और शासकीय सेवक को सेवानिवृत्त के बाद पेंशन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे।

इसको लेकर मध्य प्रदेश पेंशन संचालनालय ने केंद्रीय कृत व्यवस्था बनाई है। अभी तक जिलों से प्रकरण बनते थे और फिर प्रदेश में आते थे। उसमें विलंब होता था। अब चुकी कैबिनेट ने निर्णय करके जिला कार्यालय बंद कर दिए हैं, ऐसे में प्रदेश स्तर पर ही पूरा काम होगा। इससे समय की बचत होगी। यह नई व्यवस्था पूरी तरह से डिजिटल होगी।

जिलों के पेंशन अधिकारी ई-साइन (डिजिटल साइन) से पीपीओ जारी करेंगे। किसी अधिकारी के हाथ से साइन नहीं होंगे। पीपीओ सीधे स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआइ) को भेजा जाएगा। प्रदेश में करीब पांच लाख पेंशनर हैं। अब तक पेंशन बढ़ने या घटने पर, नया पीपीओ बनवाने के लिए पेंशनर को दफ्तर और बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब पीपीओ डिजिटली जारी होगा। घर बैठे प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। डिजिलाकर में पीपीओ सुरक्षित रहेगा, नया खाता जरूरी नहीं, मौजूदा बैंक खाते में ही राशि आएगी।

admin

Related Posts

टेटवाल का संदेश: नौकरी के लिए डिग्री ही नहीं, काम का अनुभव और कौशल भी अहम

डिग्री के साथ व्यवहारिक कौशल और कार्य स्थल का अनुभव जरूरी:राज्यमंत्री  टेटवाल फिक्की सेंट्रल इंडिया एड स्किल्स समिट में प्रशिक्षण संस्थानों के ट्रेनर्स एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सक्रिय…

युवती से बदला लेने की घिनौनी कोशिश, एडिटेड न्यूड फोटो फैलाने वाला सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

इंदौर   इंदौर क्राइम ब्रांच ने सिविल इंजीनियर व डाटा एनालिस्ट का काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. वह सनकी आशिक की तरह गंदी हरकतें कर रहा था. उसने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैदान से पहले मंदिर: पद्मनाभस्वामी के दर पर झुके भारतीय खिलाड़ी, सूर्यकुमार ने की पूजा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
मैदान से पहले मंदिर: पद्मनाभस्वामी के दर पर झुके भारतीय खिलाड़ी, सूर्यकुमार ने की पूजा

कार्लोस अल्कारेज ने ज्वेरेव को ध्वस्त किया, ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
कार्लोस अल्कारेज ने ज्वेरेव को ध्वस्त किया, ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा

4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत

कप्तानी हटने के बाद बाबर आजम की बैटिंग पोजिशन भी बदली, तीसरे नंबर पर सलमान का दबदबा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
कप्तानी हटने के बाद बाबर आजम की बैटिंग पोजिशन भी बदली, तीसरे नंबर पर सलमान का दबदबा

सैमसन के पास खुद को साबित करने का अंतिम मौका, क्या टीम इंडिया में लौटेंगे ईशान और अक्षर?

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
सैमसन के पास खुद को साबित करने का अंतिम मौका, क्या टीम इंडिया में लौटेंगे ईशान और अक्षर?