अब तक हिंदू सम्मेलनों का आयोजन ही वीएचपी करती रही है, लेकिन पहली बार बौद्ध सम्मेलन होने वाला है

महाकुंभ नगर
प्रयागराज में लगे महाकुंभ में विश्व हिंदू परिषद की ओर से भी शिविर का आयोजन किया जाता है। हर महाकुंभ में विश्व हिंदू परिषद की ओर से धर्म संसद का आयोजन होता है और हिंदू समाज में सकारात्मक परिवर्तनों के लिए प्रस्तावों पर चर्चा होती है। लेकिन इस बार का महाकुंभ खास है क्योंकि पहली बार विश्व हिंदू परिषद ने बौद्ध सम्मेलन करने का फैसला लिया है। अब तक हिंदू सम्मेलनों का आयोजन ही वीएचपी करती रही है, लेकिन पहली बार बौद्ध सम्मेलन होने वाला है। महाकुंभ में 10 फरवरी से तीन दिन का सम्मेलन आयोजित होना है, जिसमें बौद्ध भंते और लामा बुलाए गए हैं। ये भंते भारत के अलग-अलग राज्यों के अलावा रूस, अमेरिका, कंबोडिया, म्यांमार समेत कई देशों से आएंगे।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि कुंभ आध्यात्मिक एकत्रीकरण का स्थान है। उन्होंने कहा कि शैव, जैन, सिख, बौद्ध समेत कई परंपराओं का जन्म भारत में ही हुआ। आपस में अलग-अलग विचारों के संतों का मिलना सामान्य प्रक्रिया है। इसी को आगे बढ़ाते हुए हमने बौद्ध संत सम्मेलन का आयोजन किया है। अपनी स्थापना के दौर से ही विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू सम्मेलन के आयोजन लगातार किए हैं, लेकिन पहली बार है, जब बौद्धों को जुटाया जा रहा है। वीएचपी संघ का आनुषांगिक संगठन है और भाजपा भी संघ परिवार का ही एक राजनीतिक हिस्सा है। ऐसे में वीएचपी के इस सम्मेलन को संघ और भाजपा की कोशिशों से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल देश में दलित समाज का एक बड़ा वर्ग है, जिसने बौद्ध मत की परंपराओं को अपना लिया है। इसके अलावा जिन लोगों ने बौद्ध परंपराओं को अपनाया नहीं है, उनमें भी उससे सहानुभूति रखने वालों की बड़ी संख्या है। पिछड़े समाज के भी तमाम लोग बौद्ध पंथ की परंपराओं को स्वीकार करते हैं और महात्मा बुद्ध में आस्था रखते हैं। ऐसे में भाजपा और आरएसएस की रणनीति है कि यदि इस वर्ग को साध लिया जाए तो चुनावी लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा सामाजिक रूप से हिंदुओं के साथ बौद्धों को जोड़ने में भी मदद मिलेगी। हाल में ही महाराष्ट्र के चुनाव हुए तो वहां भाजपा ने इस पर खास फोकस किया था। यहां तक कि बौद्ध समाज से आने वाले किरेन रिजिजू को वहां जिम्मेदारी दी गई थी कि वे बौद्धों को जोड़ें।

1966 में कुंभ में ही हुई थी विश्व हिंदू परिषद की स्थापना
विश्व हिंदू परिषद ने 1966 में अपनी स्थापना के दौरान ही कुंभ में पहला हिंदू सम्मेलन किया था। तब वीएचपी का सम्मेलन आयोजित कराने में आरएसएस के दूसरे सरसंघचालक श्री माधव सदाशिव राव गोलवलकर यानी गुरुजी की अहम भूमिका रही थी। तब से अब तक हर बार कुंभ में हिंदू सम्मेलन और धर्म संसद के आयोजन होते रहे हैं। लेकिन इस बार बौद्ध सम्मेलन हो रहा है और यह संगठन की नीति में बदलाव का संकेत है। बता दें कि संघ के विचारक मानते हैं कि हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध धर्मों के लिए भारत पुण्यभूमि है और इसलिए इन सभी के बीच आपसी एकता होनी चाहिए क्योंकि सभी के मूल्य भारतीय परंपरा से जुड़े हैं।

admin

Related Posts

सिर्फ तारीखों का खेल, बर्रा किडनी कांड की मुख्य गवाह ने तोड़ा दम, कई बड़े चेहरों को मिली राहत

 कानपूर साल 2019 के बर्रा किडनी कांड में पुलिस की चार्जशीट के बावजूद सात साल से ट्रायल शुरू नहीं हो सका है। इस दौरान मुख्य गवाह महिला की मौत हो…

एलएसजी बनाम दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों से ज्यादा चमके प्रशंसक

लखनऊ आईपीएल के नए सत्र के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) ने अपने लोगो में बड़ा बदलाव करते हुए हाथी को उसमें शामिल किया। खिलाड़ियों की ड्रेस भी बदल दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 0 views
घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 4 views
लो स्कोरिंग मैच में समीर रिजवी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ को हराया

MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
MPL Auction 2026: मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख में खरीदी आशुतोष शर्मा, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI