टी20 क्रिकेट में रचा खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते हुए तिलक वर्मा ने लगाई सेंचुरी की हैट्रिक

नई दिल्ली
भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा इन दिनों की गजब की फॉर्म में है। उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर आतिशी बैटिंग की और क्रिकेट फैंस का दिल जीता। वहीं, तिलक जब शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 में पहला मैच खेलने उतरे तो गर्दा काट दिया। घरेलू टूर्नामेंट में हैदराबाद टीम का हिस्सा तिलक ने मेघालय के खिलाफ तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से 151 रन बनाए। यह तिलक की टी20 क्रिकेट में लगातार तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने एक खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड रच डाला है, जो तोड़ना आसान नहीं होगा।

तिलक ऐसा करने वाले इकलौते प्लेयर
दरअसल, तिलक टी20 क्रिकेट में सेंचुरी की हैट्रिक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। उनके अलावा कोई भी इस फॉर्मेट में लगातार तीन शतक नहीं लगा सका है। तिलक ने मेघालय से पहले साउथ अफ्रीका में लगातार दो मैचों में शतक लगाया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में नाबाद 107 और चौथे टी20 में नाबाद 120 रन की पारी खेली थी। 22 वर्षीय तिलक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुल 280 रन जोड़कर प्लेयर ऑफ सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया था। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने चार मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 3-1 से जीती थी।

तिलक वर्मा ने श्रेयस अय्यर को पछाड़ा
तिलक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के अलावा एक और कारनामा अंजाम दिया है। वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा है। अय्यर ने 21 फरवरी, 2019 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए 147 रन की पारी खेली। अय्यर ने इंदौर के एमराल्ड हाई स्कूल ग्राउंड में 55 गेंदों का सामना करने के बाद सात चौके और 15 छक्के मारे थे। बता दें कि तिलक की पारी की बदौलत हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 248 रन जुटाए। तिलक का स्ट्राइक रेट 225.37 का रहा।

admin

Related Posts

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

फ्लोरिडा दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर और 15 बार के मेजर चैंपियन टाइगर वुड्स को 'ड्राइविंग अंडर द इन्फ्लुएंस' (DUI) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी…

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

बेंगलुरु  बस आईपीएल (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग) 2026 शुरू होने का का समय नजदीक है… शन‍िवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 0 views
गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की फिर गिरफ्तारी, फ्लोरिडा पुलिस ने भेजा जेल इस आरोप में

किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
किंग कोहली का IPL में नया रिकॉर्ड, 9 हजारी बनने के साथ 300 छक्कों का बैरियर टूटेगा

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया