टाइगर सफारी का ड्राइवर घायल, राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघ ने किया हमला

सवाई माधोपुर.

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में गुरुवार सुबह की पारी में पार्क भ्रमण के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया। यहां रणथंभौर के जोन नंबर तीन में राजबाग तालाब के पास एक कैंटर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में कैंटर में सवार करीब 22 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार आज सुबह की पारी रणथंभौर के जोन नंबर तीन में एक कैंटर RJ-25-PA-2169 में 20 पर्यटक टाइगर सफारी के लिए रणथंभौर के जंगल में गए थे। सफारी कैंटर में मुंबई के एक स्कूल के 17 बच्चे और तीन शिक्षक सवार थे। पार्क भ्रमण के दौरान रणथंभौर के जोन नम्बर तीन में राजबाग तालाब के पास अचानक एक मधुमक्खियों के समूह ने कैंटर में सवार पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमले में गाइड सुमित गोयल और ड्राइवर युसूफ मंसूरी सहित सभी पर्यटक घायल हो गए। इस दौरान ड्राइवर और गाइड ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आनन फानन में कैटर को जंगल से बाहर निकाला। उसके बाद पर्यटकों को होटल पहुंचाया गया। होटल प्रबंधन ने चिकित्सकों की टीम को बुलाया और सभी पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया गया। मधुमक्खियों के हमले में ड्राइवर ज्यादा घायल हुआ है। वहीं, गाइड और ड्राइवर को अन्य गाइड रणथम्भौर रोड स्थित रामसिंह अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे गई। जानकारी के अनुसार सभी पर्यटकों को मधुमक्खियों के काटने के कारण हल्की सूजन आई है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल मधुमक्खियों के हमले के कारणों का पता नहीं लग सका है।

admin

Related Posts

भारत-पाक बॉर्डर पर दुर्लभ कैराकल की झलक, जैसलमेर में बढ़ी संरक्षण की आस

जैसलमेर राजस्थान के पश्चिमी छोर पर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे शुष्क मरुस्थलीय इलाकों में एक बेहद अहम वन्यजीव खोज सामने आई है। विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके दुर्लभ…

जयपुर में 5000 ऑटो बंद होने से यातायात प्रभावित, आमजन परेशान

जयपुर राजधानी जयपुर में लगातार एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है जिसका सीधा असर अब शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI