दिल्ली मेट्रो में टिकट महंगा, सबसे लंबी दूरी की यात्रा पर 64 रुपये

नई दिल्ली

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए किराए में मामूली बढ़ोतरी की है. DMRC ने एक्स पोस्ट में जानकारी दी कि 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से नई दरें लागू हो गई हैं. नए नियमों के तहत किराए में एक रुपये से चार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह बढ़ोतरी अधिकतम पांच रुपये तक होगी.

DMRC का कहना है कि यह संशोधन दूरी के आधार पर तय किया गया है और इसे "मिनिमल इन्क्रीज" यानी मामूली बढ़ोतरी के रूप में लागू किया गया है. नई फेयर स्लैब्स अब सभी रूट्स पर लागू हो गए हैं और यात्री इन्हीं दरों पर यात्रा करेंगे.

दूरी के हिसाब से तय किया गया किराया

नए किराए के मुताबिक, सामान्य दिनों में 0-2 किलोमीटर की यात्रा का किराया 10 रुपये से बढ़कर 11 रुपये हो गया है. वहीं 2-5 किलोमीटर तक का किराया 20 रुपये से 21 रुपये कर दिया गया है. 5-12 किलोमीटर की दूरी पर किराया 30 रुपये से 32 रुपये और 12-21 किलोमीटर के लिए 40 रुपये से 43 रुपये कर दिया गया है.

दिल्ली मेट्रो ने एक्स पोस्ट में आगे जानकारी दी है कि, 21-32 किलोमीटर की यात्रा के लिए किराया 50 रुपये से 54 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 60 रुपये से बढ़ाकर 64 रुपये किया गया है.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किराया बढ़ोतरी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके दी. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “दिल्ली मेट्रो सेवाओं के यात्री किराए आज यानी 25 अगस्त 2025 से संशोधित किए गए हैं. वृद्धि न्यूनतम है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर है.”
नया किराया

  •      मेट्रो में 0-2 किलोमीटर दूरी तक सफर करने पर पहले 10 रुपये किराया लगता था, जो अब बढ़कर 11 रुपये हो गया है.
  •      2-5 किलोमीटर दूरी तक के सफर पर 20 रुपये किराया लगता था, अब यह बढ़कर 21 रुपये हो गया है.
  •      5 से 12 किलोमीटर दूरी के लिए पहले 30 रुपये किराया लगता था, वहीं अब 32 रुपये लगेगा.
  •      12 से 21 किलोमीटर दूरी के लिए पहले 40 रुपये का किराया था, अब 43 रुपये लगेगा.
  •      21 से 32 किलोमीटर दूरी तक सफर करने पर पहले 50 रुपये लगते थे, अब 54 रुपये लगेंगे.
  •      32 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर पहले 60 रुपये किराया लगता था, वहीं अब 64 रुपये लगेगा.

स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने वाले यात्रियों को मिलेगी छूट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किराया बढ़ोतरी के बाद भी उन यात्रियों को किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी जो स्मार्ट कार्ड का उपयोग करते हैं. इसके अलावा ऑफ-पीक घंटों—यानी सुबह 8 बजे से पहले, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और रात 9 बजे के बाद—अतिरिक्त 10 प्रतिशत छूट भी मिलेगी.

admin

Related Posts

एलपीजी की किल्लत और अफवाहों पर लगाम,दिल्ली सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, गुप्त रखी जाएगी शिकायतकर्ता की पहचान

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी…

विधानसभा चुनावों से पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सक्रियता, यूपी और गुजरात में सियासी लाभ की तैयारी

 नई दिल्ली  पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने अचानक नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) के तहत संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण के लिए संविधान संशोधन से संबंधित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 3 views
पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू