गुजरात के तीन युवकों की मौत, राजस्थान-जालौर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत

जालौर.

राजस्थान के जालौर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। वाहनों की तेज रफ्तार के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया। हादसे में ट्रक और बाइक की तेज गति से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सांचौर निकटवर्ती पलादर सरहद नेशनल हाईवे 68 पर में एक ट्रक और मोटरसाइकिल की भीषण भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक पर सवार तीन में से दो व्यक्तियों की मौके मौत हो गई, जबकि बाइक सवार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सांचौर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने गंभीर घायल हुए युवक को सांचौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसने भी इलाज के दम तोड़ दिया और उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीनों युवक सांचौर की तरफ से गुजरात की ओर जा रहे थे। वहीं गुजरात से एक ट्रक राजस्थान की तरफ आ रहा था। इस दौरान सरहद पलदार में नेशनल हाईवे 68 पर दोनों वाहनों के बीच टक्कर हुई, जिसमें बाइक पर सवार तीनों युवक की घटना में मौत हो गई। घटना में बाइक सवार गुजरात के धानेरा के डोवा गांव निवासी भीमाराम पुत्र चनाराम जाति भील व दिनेश पुत्र माधाराम भील और गणेशाराम पुत्र दानाराम देवासी निवासी डोवा गुजरात की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सांचौर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू की। हालांकि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तेज गति की वजह से यह हादसा हुआ जिसमें बाइक पर तीन युवक सवार थे जिनके हेलमेट नहीं थे। सिर में गंभीर चोट लगने से तीनों की मौत हो गई।

admin

Related Posts

भारत-पाक बॉर्डर पर दुर्लभ कैराकल की झलक, जैसलमेर में बढ़ी संरक्षण की आस

जैसलमेर राजस्थान के पश्चिमी छोर पर स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे शुष्क मरुस्थलीय इलाकों में एक बेहद अहम वन्यजीव खोज सामने आई है। विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके दुर्लभ…

जयपुर में 5000 ऑटो बंद होने से यातायात प्रभावित, आमजन परेशान

जयपुर राजधानी जयपुर में लगातार एलपीजी का संकट गहराता जा रहा है जिसका सीधा असर अब शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI