बिलासपुर और पेंड्रा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

गौरेला पेंड्रा मरवाही

एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पर बरहो के कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश से आए युवक को सड़क पार करने के दौरान एक कोयले से भरे ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो ट्रेलर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। तो एक अन्य हादसे में बिलासपुर से वापसी के दौरान खोडरी निवासी दो व्यापारियों की खड़े मेटाडोर से टकरा जाने से मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अनूपपुर जिले के सिंघौरा गांव का रहने वाला युवक बरहों के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कल शाम पेंड्रा के कुदरी गांव पहुंचा हुआ था। कार्यक्रम में शमिल होने के बाद वापसी के दौरान सड़क किनारे खड़े अपने वाहन की ओर जा रहा था। उसी दौरान कोटमी की ओर से कोयले से भरी ट्रेलर वाहन जो पेंड्रा की ओर आ रहा था। उसकी चपेट में धनेश्वर पनिका आ गया।

जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। तो वहीं ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित करा दिया।

वहीं एक और दुखद घटना बिलासपुर के सकरी इलाके में घटित हुई। जिसमें गौरेला के खोडरी इलाके के दो व्यापारी किसी काम से कार में सवार होकर बिलासपुर गए हुए थे। वापसी के दौरान सड़क में खड़े मेटाडोर में उनकी कार भीड़ गई।

हादसे में खोडरी निवासी आलोक जैन और रमेश कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सिम्स पहुंच गए। घटना से पूरे खोडरी इलाके में मातम का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

  • admin

    Related Posts

    सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन

    रायपुर महासमुंद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। यहां चिकित्सकों की टीम…

    जगदलपुर बना राइडर्स का हब, बस्तर की खूबसूरती को मिली नई पहचान

    रायपुर देशभर के राइडर्स का जगदलपुर में जमावड़ा, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की पहल से बस्तर को मिली नई पहचान बस्तर की धरती एक बार फिर रोमांच, ऊर्जा और सांस्कृतिक रंगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 4 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?