ट्रेन की ठोकर से तीन लोग नदी में गिरे, छत्तीसगढ़-कांकेर में रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाना पड़ा महंगा

कांकेर.

कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर के पास खंडी नदी पर बने बड़े पुल पर दर्दनाक हादसा हुआ. ट्रेन की ठोकर से बाइक सवार पुल से नीचे गिर गए, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना भानुप्रतापपुर से 1 किलोमीटर दूर खंडी नदी पुल पर हुई. जानकारी के अनुसार, तीन लोग बाइक पर सवार होकर पुल से गुजर रहे थे.

उसी दौरान अंतागढ़ की ओर से आ रही ट्रेन को देखकर उन्होंने पुल पर ही बाइक खड़ी कर दी और किनारे खड़े हो गए. पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार को ट्रेन ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक उछलकर उनके पास खड़ी बाइक पर जा गिरी. इससे तीनों लोग नीचे नदी में जा गिरे. घटना के बाद ट्रेन को रोककर रेलवे पुलिस (RPF) और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को नदी से बाहर निकाला. तीनों को भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि ये लोग रेलवे ट्रेक पर कैसे बाइक चला रहे थे और क्यों बाइक चला रहे थे. थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज जारी है अभी तक उनसे जानकारी नहीं मिल सकी है. तीनों घायलों में एक मूसे खान निवासी फूलसन जिला जैसलमेर राजस्थान का है. वहीं गिरधारी टांडिया और अखिलेश मंडावी अंतागढ़ के निवासी बताये गए हैं. इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया है.

admin

Related Posts

प्रभात मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर. प्रभात मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की राजभाषा को और ज्यादा सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा…

जमीनी बदलाव से विकास की रफ्तार: साय सरकार का सुशासन दृष्टिकोण

रायपुर. ग्राउंड से ग्रोथ तक: छत्तीसगढ़ में साय सरकार का सुशासन मॉडल छत्तीसगढ़ आज ग्रामीण विकास के उस मुकाम पर खड़ा है, जहाँ नीतियाँ केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहीं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें