तीन की मौत और महिला व बच्चे घायल, राजस्थान-हनुमानगढ़ में पेड़ से टकराई कार

हनुमानगढ़.

हनुमानगढ़ जिले के नोहर में शादी में जा रहे ज्वेलर्स के कार का टायर फटने से बेकाबू हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में ज्वेलर्स और उनके माता-पिता की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा नोहर थाना इलाके में हुआ। एएसआई छोटूराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में राजेश सोनी (42) पुत्र सेठीराम सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। सेठीराम (65) और देवकी (62) को गंभीर हालत में नोहर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको हिसार रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि हादसे में राजेश सोनी की पत्नी सीमा, बेटियां रिद्धि (13), सिद्धि (10) और बेटा कन्हैया (पांच) घायल हो गए, जिनका हिसार अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि राजेश सोनी अपने परिवार के साथ हरियाणा के हिसार में किसी शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। एसपी अरशद अली ने बताया कि रावतसर का रहने वाला ज्वेलर्स परिवार कार लेकर जा रहा था। नोहर थाना क्षेत्र में देइदास गांव में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे ज्वेलर्स की ऑन स्पॉट ही मौत हो गई। दंपती को हिसार रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

9 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म कल आएगा राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

अजमेर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा (कला, विज्ञान और वाणिज्य) का परिणाम 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी करेगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से परिणाम…

रणथंभौर सफारी और अदालतों के समय में बदलाव के साथ राजस्थान में लागू होगी नई व्यवस्था

राजस्थान राजस्थान में 1 अप्रैल से एक साथ कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव आम आदमी की जेब, दिनचर्या और जीवनशैली तीनों पर असर डालेंगे। सबसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन