उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष पंवार समेत तीन की हादसे में मौत

ऋषिकेश.
उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक बेकाबू ट्रक की टक्कर से उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। ऋषिकेश कोतवाली के उप-निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वे लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता के बेटे के शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद एक रिजॉर्ट से बाहर आ रहे थे और कार में बैठने वाले थे तभी नटराज चौक के पास ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक ने रिजॉर्ट के बाहर खड़े कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया।

कुमार ने बताया कि हादसा 24 नवंबर की देर रात ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर हुआ। उन्होंने बताया कि पुल पर चढ़ते समय गति अधिक होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहनों से जा टकराया और तीन लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उप-निरीक्षक ने बताया कि घायलों को तत्काल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ले जाया गया जहां त्रिवेंद्र सिंह पंवार (71) और ऋषिकेश के लाल तप्पड़ के निवासी गुरजीत सिंह (36) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दिल्ली के रोहिणी के निवासी जतिन (23) ने उपचार के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ दिया।

इस बीच, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक को गिरफतार कर लिया है जिसकी पहचान रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि के निवासी विजय कुमार (40) के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने पंवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने संदेश में धामी ने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतत्प परिजनों एवं उनके समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’

admin

Related Posts

असम में चुनावी तैयारी तेज, हिमंता ने महिलाओं को कैश और नौकरियों में आरक्षण का तोहफा दिया

गुवाहाटी  असम में विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही सियासत गर्मा गई है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य की जनता के लिए बड़ी घोषणाओं की झड़ी लगा दी…

पहाड़ों में बढ़ी गर्माहट के बाद बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना

शिमला  हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने वाला है. प्रदेश में जहां दोपहर तक बादल छाए रहे. लेकिन दोपहर बाद धूप निकल आई. मौसम विभाग ने 17 और18 फरवरी को प्रदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

  • By admin
  • February 18, 2026
  • 0 views
FIH प्रो लीग होबार्ट लेग: हार्दिक के नेतृत्व में भारत उतरेगा, टीम की घोषणा हुई

नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 3 views
T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा