तीन वारदात, एक गैंग: पुलिस ने हैदराबाद से पकड़े शेट्टी गैंग के सद

राजनांदगांव

शहर में एक ही रात में तीन जगह चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शेट्टी गैंग के तीन आदतन आरोपितों को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अब भी फरार हैं। आरोपितों के कब्जे से लगभग पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। वारदात में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने जब्त किया है।

थाना बसंतपुर में बीते 14 मार्च को जीवन-ए कालोनी निवासी प्रार्थिया की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। प्रार्थिया ने बताया था कि देर रात तीन बजे अज्ञात बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और डराकर आलमारी में रखे जेवरात पार कर दिए। इसी रात लक्ष्मी नगर से बाइक और बी कालोनी में भी चोरी की घटनाएं सामने आई थीं।

इनको किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में शशी कुमार (23), शेट्टी विजय (45) और शेट्टी सूर्या (31) शामिल हैं। सभी हैदराबाद के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चांदी के दिए, कटोरे, बिछिया, कान के टाप्स, कड़ा, बाजूबंद, सोने के टाप्स और लॉकेट समेत अन्य जेवरात बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है।

आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

100 सीसीटीवी खंगाले, हैदराबाद में मिली लोकेशन

मामले की गंभीरता को देखते हुए बसंतपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल से लेकर शहर के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच में आरोपितों के दुर्ग की ओर जाने के संकेत मिले। आरोपितों ने चोरी किया वाहन दुर्ग में ही लावारिस छोड़ दिया था। इसके बाद दुर्ग-भिलाई, रायपुर और बिलासपुर तक तकनीकी विश्लेषण कर उनकी लोकेशन हैदराबाद में ट्रेस की गई।

दो दिन की घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस टीम हैदराबाद पहुंची और दो दिन की घेराबंदी के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने राजनांदगांव में एक ही रात तीन स्थानों पर चोरी करना कबूल किया। साथ ही बिलासपुर के सरकंडा थाना और मोपका चौकी क्षेत्र में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

एक रात में तीन वारदात, दूसरे शहर में भी की सेंधमारी

पूछताछ में सामने आया कि आरोपितों ने राजनांदगांव के जीवन आवास कालोनी क्षेत्र में एक ही रात में तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाया। चोरी के बाद आरोपी दुर्ग-भिलाई होते हुए ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे। वहां भी सरकंडा और मोपका क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ट्रेन से हैदराबाद भाग गए। पुलिस का मानना है कि यह गैंग अलग-अलग शहरों में इसी तरह वारदात को अंजाम देता रहा है।

 

admin

Related Posts

किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति करें जागरुक

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका ने रविवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों और जशपुर विकासखंड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के…

कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: मासूम को पहले पत्थर से कुचला, फिर शव कुएं में फेंका

कोरबा ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नशे में धुत एक युवक ने सात साल के मासूम की हत्या कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 1 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 0 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 3 views
विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?