तीन दोस्तों की मौत और दो घायल, छत्तीसगढ़-सूरजपुर में कार और पिकअप के बीच भीषण टक्कर

सूरजपुर.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कार और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अंबिकापुर स्थिति मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, सभी एयरबैग खुलने के बाद भी किसी की भी जान नहीं बच पाई।

वहीं पिकअप के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना सूरजपुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। गौरतलब है कि प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे गोटगवां के पास कार और पिकप में जबरदस्त हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गोवर्धनपुर गांव से चार युवक कार क्रमांक CG 29 AE 7704 में सवार होकर अंबिकापुर जा रहे थे।

एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान
वहीं, कुछ लोग गोटगवां के पास टमाटर लोडकर पिकअप क्रमांक UP 64 AT 6380 से बनारस जा रहे थे। कार और पिकअप की आमने-सामने से इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि हादसे के बाद कार के चारों एयर बैग खुल गए थे। इसके बावजूद कार में सवार गोवर्धनपुर निवासी प्रियांशु पटेल (24), दीपक पटेल (23), पुष्पेंद्र भाई पटेल (21) मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो घायलों की हालत गंभीर है। वहीं, कार में सवार बटई निवासी चौथा युवक विनय यादव (21) और पिकअप चालक विक्रम सिंह (42) निवासी फुंदुरडीहारी की हालत गंभीर है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

admin

Related Posts

रायपुर में 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, शामिल होंगे दुनियाभर से छत्तीसगढ़ी

रायपुर प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 27 एवं 28 मार्च को राजधानी रायपुर में “प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा।…

कर बकाया पर कड़ी कार्रवाई, नगर निगम ने दुकानों व परिसरों पर लगाए ताले

रायपुर राजधानी के जोन क्रमांक 10 में बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। कई वर्षों से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?