वन विभाग की तत्परता से पकड़े गए तीन आरोपी

मृत हाथी का मामला सुलझा

रायपुर,

वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग ने तत्परता से रायगढ़ वनमंडल के अंतर्गत ग्राम केराखोल में एक मृत हाथी का मामला सुलझा लिया गया है। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी रायगढ़ के नेतृत्व में वन अमला तत्काल मौके पर पहुँचा और घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हाथी की मृत्यु बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। स्थल पर जांच के दौरान तार, सूखे पत्ते, मिट्टी के निशान तथा संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। साथ ही मृत हाथी के पेट में घाव के निशान, जिसमें लगे हुए स्नेयर को भी जब्त किया गया। उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने वन्य अपराध में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

आरोपियों ने बिजली के तार लगाकर जंगली जानवरों को मारने का किया प्रयास
वन विभाग की तीन सदस्यीय पशुचिकित्सा टीम ने मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक रिपोर्ट में मृत्यु का कारण विद्युत करंट बताया गया। घटना के बाद पुलिस विभाग को सूचित किया गया तथा तत्काल जांच शुरू की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों की पहचान हुई, जिसमें वीर सिंग मांझी पिता मेहत्तर मांझी आयु 28 वर्ष, ग्राम केराखोल, रामनाथ राठिया पिता महेश्वर राठिया आयु 42 वर्ष, ग्राम औराईमुड़ा और बसंत राठिया पिता ठाकुर राम राठिया आयु 40 वर्ष, ग्राम केराखोल शामिल है। पूछताछ में आरोपी वीर सिंग मांझी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर खेत की रखवाली के लिए बिजली के तार लगाकर जंगली जानवरों को मारने का प्रयास किया था। उसी दौरान हाथी करंट की चपेट में आ गया। आरोपियों ने तार और लोहे का सामान खुद खरीदा था।

तीनों आरोपियों को वन अपराध के तहत गिरफ्तार
वन अपराध में लिप्त तीनों आरोपियों को वन अपराध के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9 एवं 51 के अंतर्गत 20 अक्टूबर को अपराध दर्ज कर 21 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

admin

Related Posts

Heatwave के बीच राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में…

छत्तीसगढ़ को फायदा, उत्पादन राज्यों पर बोझ: जीएसटी 2.0 ने बदला आर्थिक संतुलन

रायपुर. देश में जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद जहां एक ओर करदाताओं को राहत मिली है। आम आदमी को चीजें सस्ती मिली और कुल जीएसटी कलेक्शन लगातार बढ़ रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद