पाकिस्तान से आई CM फडणवीस को मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस पर हमला करने की धमकी मिली है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश भेजा गया है. धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है. मुंबई के ट्रैफिक पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया है. धमकी मिलते ही पुलिस अलर्ट पर है और जांच शुरू कर दी गई है.

धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि संदेश भेजने वाला शख्स भारत से ही है या बाहर का है.

पहले डिप्टी सीएम की गाड़ी को उड़ाने की मिली थी धमकी

बता दें, पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. शिंदे की गाड़ी को उड़ाने की धमकी देना वाल ईमेल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन, सीएमओ और विभिन्न मंत्रालयों सहित कई आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया था.

गोरेगांव पुलिस स्टेशन ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है. क्राइम ब्रांच की जांच में आरोपी ने कुबूल कर लिया है कि वह ईमेल उसने ही भेजा था. मुंबई पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियां इसके बाद से धमकी देने के मुख्य कारण का पता लगा रही हैं.

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली धमकी के मामले पुलिस ने बीएनएस की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.

3 साल पहले भी मिली थी 26/11 जैसे हमले की धमकी

पाकिस्तान के एक नंबर से 20 अगस्त 2022 को भी धमकी भरा एक मैसेज मुंबई पुलिस को मिला था. धमकी देते हुए शख्स ने कहा कि मुंबई में फिर से 26-11 जैसा हमला होगा. ये मैसेज भी मुंबई के ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर भेजा गया था.

मामले में गोरेगांव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) और 353(2) (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत एफआईआर दर्ज की गई. बाद में बुलढाणा जिले से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय मंगेश वायल और 22 वर्षीय अभय शिंगणे के रूप में हुई थी.

admin

Related Posts

ईरान बनाम इजरायल: हाइपरसोनिक मिसाइलों के खिलाफ डेविड्स स्लिंग की रणनीति क्या है?

इजरायल  इजरायल की उन्नत वायु रक्षा प्रणाली डेविड्स स्लिंग ने एक बार फिर अपनी शक्ति साबित की है। भविष्य में बढ़ते मिसाइल खतरों, खासकर ईरान जैसे दुश्मनों को ध्यान में…

13 वर्षीय ईसाई लड़की संग कथित जबरन इस्लाम कबूलनामा और निकाह, पाकिस्तान में मानवाधिकारों पर सवाल

इस्लामाबाद पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा। बार-बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां अल्पसंख्यक समुदाय की मासूम बच्चियों का अपहरण कर उनके धर्म को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 2 views
फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन