अभिनेता सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, घर में घुसकर मारने का वॉट्सऐप मैसेज, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है। पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

सलमान खान को इससे पहले भी कई बार इस तरह के कई मैसेज आए थे, लेकिन जब पुलिस ने जांच की या ह‍िरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन लोगों ने कहा था कि उन्‍होंने मैसेज मस्‍ती में किए थे। हालांकि, पुलिस कोई भी ढ‍िलाई नहीं बरत रही है। परिवहन विभाग को मिले वॉट्सऐप पर धमकी के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है।

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमें पर पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 अप्रैल, 2024 को गोलीबारी की घटना हुई थी। अब ठीक एक साल बाद उसी तारीख 14 अप्रैल, 2025 को एक्टर के लिए धमकीभरा मैसेज आया। साल 2024 में स‍िनेमा के 'सिकंदर' को कई रैंडम घमकी मिली थी। पुलिस ने जांच की थी और सुरक्षा को देखते हुए, उनके अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ बनाया गया था। साथ ही एक्टर को Y+ सिक्योरिट मिली है और वह कड़ी सुरक्षा में रहते हैं। उनकी कार भी बुलेटप्रूफ है।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान का खतरा बताया जाता है। इसी गिरोह ने बीते साल एक्‍टर के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। काले हिरण केस में भले कोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया है, लेकिन बिश्नोई गैंग उनसे माफी मंगवाना चाहता है। हालांकि सलमान के पिता सलीम खान का कहना है कि जब मौत लिखी होगी, वो आ जाएगी। किसी के धमकाने से कुछ नहीं होगा।

सलमान खान को नहीं है डर

साल 2023 में भी सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बरार की तरफ से कथित रूप से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। 2022 में भी एक्टर को घर पर एक लेटर मिला था, जिसमें उन्हें धमकाया गया था। 2024 में दो अंजान लोगों ने तो उनके पनवेल फार्महाउस में घुसने की भी कोशिश की थी। सलमान खान ने भी अपने ऊपर मंडरा रहे खतरों पर कहा था, 'भगवान, अल्लाह सब ऊपर है। जितनी उमर लिखी है, उतनी लिखी है। बस यहीं है।' उन्होंने कहा था कि वह घर से शूटिंग पर जाते हैं और शूटिंग से गैलेक्सी आते हैं।

admin

Related Posts

माहिका की बिकिनी में खूबसूरत तस्वीर, हार्दिक पंड्या के साथ रोमांटिक पलों में बोलीं- ‘मेरा बेबी’

मुंबई   क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां…

अस्पताल से अच्छी खबर: सलीम खान की तबियत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाए जाने की पुष्टि

मुंबई ‘बिग बॉस 6’ फेम संतोष शुक्ला, जो सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ और ‘जय हो’ में नजर आ चुके हैं, लंबे अरसे से सलमान के बेहद करीबी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 1 views
मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 2 views
जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

  • By admin
  • February 21, 2026
  • 3 views
177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे