बस स्टैंड पर बस के इंतज़ार में बैठे हजारों युवा, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में अग्निवीर उम्मीदवारों की भर्ती रैली शुरू

रायगढ़.

4 से 12 दिसंबर तक रायगढ़ स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली मे प्रदेश के 8556 युवा उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन की ओर से युवा उम्मीदवारों के लिए रुकने व रायगढ़ रेलवे स्टेशन तथा रायगढ़ बस स्टैंड से लाने और ले जाने के लिए बस की नि:शुल्क व्यवस्था करने की बात कही गई थी लेकिन भर्ती रैली शुरू होने से पहले ही पूरी व्यवस्था की पोल खुल गई।

जिले में पहली बार अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली 4 से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ स्टेडियम में होगी इस रैली में प्रदेश भर के 8556 युवा शामिल होंगे। ये वे युवा हैं जिन्होंने अप्रैल– मई में आयोजित सीईई की ऑनलाइन परीक्षा पास की है। जिन युवाओं को भर्ती के योग्य पाया गया है, उन उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था। उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम के गेट पर रिपोर्ट करना है। इस रैली में सबसे अधिक बालोद जिला के 983 युवाओं को बुलाया गया है, इसी प्रकार दूसरे नंबर पर जांजगीर–चांपा जिला के युवा हैं, उन युवाओं की संख्या 808 है। रायगढ़ जिले के 243 युवा इस रैली में शामिल होने के लिए पात्र पाए गए हैं। सेना रैली भर्ती के लिए सेना के अधिकारी पहले ही रायगढ़ पहुंच चुके हैं। 1 दिसंबर को उन्होंने रायगढ़ स्टेडियम को अपने कब्जे में ले लिया है।

ये दस्तावेज जरूरी-

ये जरूरी दस्तावेज लेकर आना होगा युवाओं को उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, जेआईए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है। पहली रात सारंगढ़ और जांजगीर के अभ्यर्थी होंगे शामिल अग्निवीर भर्ती रैली की शुरूआत 4 दिसंबर की रात पड़ोसी जिलों सारगंगढ़–बिलाईगढ़ और जांजगीर–चांपा के अभ्यर्थियों से होगी। जनरल ड्यूटी में सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के 109 तथा जांजगीर–चांपा जिले के 808 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली रात 917 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया है। मेजबान जिला रायगढ़ के उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट 5 दिसंबर की रात को होगा। जिले के 243 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।

admin

Related Posts

छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के आयोजन में CM साय ने किया ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में शामिल

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ, साहस और आत्मसम्मान…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  आज राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा