पहला मौका होगा जब कैबिनेट की सुरक्षा के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएंगा

इंदौर
 मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को इंदौर में आयोजित होने वाली है. ये पहला मौका होगा जब कैबिनेट की सुरक्षा के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएंगा. इंदौर के राजवाड़ा पर आयोजित होने वाली इस कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्री उपस्थित रहेंगे. ऐसे में उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए इंदौर पुलिस ने व्यापक स्तर पर सिक्योरिटी प्लानिंग की है.

मोहन कैबिनेट की सुरक्षा में 1 हजार जवान

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया, '' 20 मई को इंदौर के राजवाड़ा पर कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही मंत्रिमंडल के समस्त मंत्री भी इंदौर आएंगे. कैबिनेट मीटिंग की सुरक्षा व्यवस्था या किसी भी तरह की स्थिति को लेकर इंदौर पुलिस काफी अलर्ट है. राजवाड़ा क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया गया है साथ ही यहां 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम होंगे.''

पहली बार बॉडी वॉर्न कैमरा का इस्तेमाल

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया, '' कैबिनेट मीटिंग जिस क्षेत्र में होगी, उस क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज के साथ अलग-अलग तरह से निगरानी रखी जाएगी. पहली बार इंदौर पुलिस के द्वारा बॉडी वॉर्न कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी. इससे पुलिस को रियल टाइम और लाइव फुटेज कंट्रोल रूम में मिलेंगे और किसी भी स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा.''

क्या होता है बॉडी वॉर्न कैमरा?

जैसा की नाम है बॉडी वॉर्न कैमरा इस तरह का कैमरा होता है, जिसे शरीर पर पहना जा सकता है. ये हाथ, चेस्ट, सिर आदि जगहों पर यूनिफॉर्म के साथ फिट किए जा सकते हैं, जिससे लाइव स्ट्रीमिंग भी होती है. आमतौर पर पुलिस के द्वारा बॉडी वॉर्न कैमरे का प्रयोग वाहन चेकिंग सहित अन्य जगहों पर किया जाता है लेकिन पहली बार कैबिनेट बैठक की सुरक्षा में इनका इस्तेमाल हो रहा है.

admin

Related Posts

2026 में LPG गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब इस समय बाद ही मिलेगा सिलेंडर

भोपाल  आम आदमी की रसोई पर एक बार फिर महंगाई और इंतज़ार की मार पड़ने वाली है। एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नए नियम लागू कर दिए गए हैं,…

मध्य प्रदेश में मौसम का खेल: दो सिस्टम, तेज धूप से लेकर बादल, आंधी-बारिश का अलर्ट अगले दो दिन

भोपाल   मध्यप्रदेश में इस समय मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं. जहां प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है, वहीं उत्तर-पूर्वी हिस्सों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 0 views
IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका