इस वीकेंड Google की खास सर्विस का आनंद सभी मुफ्त में उठा सकेंगे

नई दिल्ली 
गूगल ने यूजर्स को तगड़ा गिफ्ट दिया गया है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने ऐलान किया है कि Google Veo 3 इस वीकेंड हर यूजर के लिए फ्री रहेगा। पिचाई ने यह ऐलान एक X पोस्ट में किया है। पिचाई ने गूगल के पोस्ट को रीपोस्ट किया है। गूगल के पोस्ट के अनुसार इस वीकेंड जेमिनी ऐप में यूजर Veo 3 के जरिए फ्री में तीन वीडियो जेनरेट कर सकते हैं। गूगल इस ऑफर के साथ अपने इस शानदार मीडिया टूल का एक्सपीरियंस ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को देना चाहता है।

मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज 1999 रुपये
आमतौर पर विओ 3 जेमिनी ऐप के प्रो सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। भारत में इसका मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज 1999 रुपये है। हालांकि, नए यूजर्स को कंपनी एक महीने का फ्री ट्रायल दे रही है, लेकिन पहली बार इसे सभी के लिए फ्री कर दिया गया है। सीईओ पिचाई का भी कहना है कि इस ऑफर का मकसद ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक क्रिएटिव अवसर पहुंचाना है।

अब तक का सबसे अडवांस्ड वीडियो मॉडल
विओ 3 को गूगल ने I/O 2025 में दुनिया के सामने पेश किया था। इसने तेजी से दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह कंपनी का अब तक का सबसे अडवांस्ड वीडियो मॉडल है और विजुअल के साथ यह सिंक्रोनाइज्ड ऑडियो भी जेनरेट करने वाला पहला मॉडल है। गूगल वीओ 3 अभी टेक्स्ट प्रॉम्प्ट पर काम करता है। इंडियन यूजर्स के लिए गूगल ने Veo 3 Fast मॉडल को रोलआउट किया है। यह एक ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है, जो नॉर्मल से थोड़ा फास्ट वीडियो जेनरेट करता है। कंपनी इसे ऐंड्रॉयड और iOS पर गूगल जेमिनी ऐप के जरिए ऑफर करेगी।

इस वीकेंड के फ्री ट्रायल के साथ गूगल को उम्मीद है कि यूजर्स को वीओ 3 की काबिलियत को देख सकेगें। सबसे जरूरी बात यह है कि यूजर इसके बारे में अपना फीडबैक भी देंगे। पिचाई ने इस कदम को गूगल की अपने क्रिएटिव टूल के एक्सपैंशन के लगातार कमिटमेंट का हिस्सा बताया और इशारा किया कि भविष्य के अपडेट में यूजर इनपुट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

admin

Related Posts

कर्मचारियों को मिलेगा ₹9 लाख तक एरियर, 8वें वेतन आयोग का लाभकारी फॉर्मूला

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो वेतन आयोग की सिफारिशें आने में एक साल से भी ज्यादा लगेंगे लेकिन लोग…

थाईलैंड में दिल दहला देने वाली घटना: डे-केयर सेंटर में फायरिंग, 34 मरे

बैंकाक थाईलैंड से दहशतगर्दी की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. यहां दो अलग-अलग घटनाओं में 34 लोगों की हत्या कर दी गई है, जिसमें 22 बच्चे शामिल हैं. इन घटनाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!