आशीष सिंह चौहान का पहला अटेम्प्ट था और पहले ही अटेम्प्ट में उन्होंने सफलता हासिल की, अब मिली असिस्टेंट डायरेक्टर की पोस्ट

भोपाल
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. एमपी की इस सबसे बड़ी परीक्षा में एक सब्जी बेचने वाले का बेटा भी अफसर बन गया है. भोपाल के रहने वाले आशीष सिंह चौहान को परीक्षा में 841 अंक मिले हैं और उन्हें शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर का पद मिला है.

ठीक नहीं थे घर के आर्थिक हालात
आशीष बेहद निम्न तबके से आते हैं और उनकी घर की आर्थिक स्थिति बहुत ठीक नहीं है. आशीष के पिता अजब सिंह भोपाल के संत हिरदाराम नगर में सब्जी का ठेला लगाते हैं. आशीष का परिवार किराए के मकान में रहता है. आशीष ने स्कूली शिक्षा बैरागढ़ के शासकीय मॉडल स्कूल से हासिल की और इसके बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन शासकीय हमीदिया कॉलेज से किया. आशीष का एक भाई भी है जो बैरागढ़ में ही साड़ी की दुकान में सेल्समैन है. फिलहाल आशीष इंदौर से पीएचडी कर रहे हैं.

घरवालों ने बढ़ाया हौसला
मीडिया से बात करते हुए आशीष ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. आशीष ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है लेकिन इसके बावजूद घरवालों ने कभी भी उन्हें पढ़ाई छोड़ घर की हालत सुधारने के लिए काम करने को नहीं बोला और हमेशा आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

आशीष ने बताया कि यह उनका पहला अटेम्प्ट था और पहले ही अटेम्प्ट में उन्होंने सफलता हासिल कर ली. उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो कोचिंग की फीस भर पाते इसलिए उन्होंने रोजाना 10 घंटे पढ़ाई की और जरूरत पड़ने पर सीनियर्स का गाइडेंस भी लिया.

admin

Related Posts

स्कूल शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, जल्द खोले जायेंगें बिलहरा और सुरखी में करोड़ों की लागत से नये सांदीपनि विद्यालय

भोपाल . सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में विकास की एक और नई इबारत लिखी गई, जहां 38 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का शुभारंभ स्कूल शिक्षा एवं…

सड़क विकास को गति: किसानों की रज़ामंदी से भूमि अधिग्रहण का फैसला

भोपाल . गुरूकुल विद्यालय से खैरा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा की उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने गुरूकुल विद्यालय से खैरा तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा करते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी