इंग्लैंड में पहली बार हुआ ऐसा अनोखा कारनामा, ख्वाजा और मारक्रम डक पर लौटे पवेलियन

लंदन 

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन गेंदबाजों का कहर रहा, दोनों टीमों ने मिलकर कुल 255 रन बनाए और 14 विकेट गिरे। कगिसो रबाडा, मार्को येनसन और मिचेल स्टार्क पूरे मैच में छाए रहे। इस दौरान कई रिकॉर्ड्स बने, लेकिन इस बीच एक बड़ी ही विचित्र घटना घटी जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान था। इंग्लैंड की सरजमीं पर 145 साल और 561 टेस्ट मैचों में ऐसा पहली बार देखने को मिला है।

दरअसल, WTC फाइनल में दोनों टीमों के नंबर-1 बल्लेबाज यानी ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और साउथ अफ्रीका के एडन मारक्रम बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब दोनों टीमों के पहले बल्लेबाज खाता ही नहीं खोल पाए हो।

उस्मान ख्वाजा 20 गेंदों में बिना कोई रन बनाए कगिसो रबाडा का शिकार बने। वहीं एडन मारक्रम को पारी के पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया।

बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतीर ऑस्ट्रेलियाई टीम 212 रन ही बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के आगे कंगारुओं ने घुटने टेक दिए। रबाडा ने 15.4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए।

रबाडा ने इस 5 विकेट हॉल के साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ दिया। डोनाल्ड ने अपने करियर में 330 विकेट लिए थे, वहीं रबाडा के नाम अब 71 मैचों में 332 विकेट हो गए हैं। वह अब इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

रबाडा इसी के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में पांच विकेट लेने वाले काइल जैमीसन (भारत के खिलाफ 2021 फाइनल) के बाद सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। वह जैक्स कैलिस (1998 आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी फाइनल) के बाद आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में ऐसा करने वाले एकमात्र दक्षिण अफ्रीकी भी हैं।

रबाडा की इस घातक गेंदबाजी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क चमके। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के 43 रन पर 4 विकेट गिराए। स्टार्क को दो तो कमिंस और हेजलवुड को 1-1 सफलता मिली। साउथ अफ्रीका अभी भी 169 रन पीछे है।

admin

Related Posts

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

नई दिल्ली इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। उन्होंने अपने नाम और तस्वीरों…

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। यह लीग का 19वां सीजन है। नया सीजन शुरू होने से पहले जानिए आईपीएल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 1 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान