26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड में इस बार महाकुंभ की थीम पर होगी झांकी, जानकारी हुई साझा

नई दिल्ली
गणतंत्र दिवस 2025 की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड में इस बार भी उत्तर प्रदेश की झांकी होगी. इस बार परेड में यूपी की झांकी में महाकुंभ दिखाया जाएगा. जानकारी के अनुसार इस बार महाकुंभ की थीम पर झांकी होगी. महाकुंभ  महाकुंभ के आयोजन और सनातन संस्कृति में कुंभ के महत्व को दिखाते हुए झांकी में दिखाया गया है. साल 2024 की झांकी में राम मंदिर दिखाया गया था.

दूसरी ओऱ रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि परंपरागत हथियार ले जाने में सक्षम नव विकसित सामरिक मिसाइल ‘प्रलय’ उन स्वदेशी हथियार प्रणालियों में शामिल है जिन्हें गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित किया जाएगा. सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा नहीं होगा.
 
90 मिनट की परेड में 31 झांकियां
उन्होंने हेलीकॉप्टरों के इस्तेमाल पर रोक को “थोड़ी झटके वाली बात” बताया.  उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्दी ही हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा.  इस महीने एक एएलएच के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सशस्त्र बलों ने इन हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने पर रोक लगा दी थी. सेना, भारतीय वायु सेना, नौसेना और तटरक्षक बल लगभग 330 एएचएल का इस्तेमाल कर रहे हैं.

रक्षा सचिव ने बताया कि लगभग 90 मिनट की परेड में 31 झांकियां शामिल होंगी, जिनमें 16 राज्यों की और 15 केंद्रीय मंत्रालयों की होंगी. सिंह ने कहा कि परेड में 'प्रलय' मिसाइल के साथ-साथ अन्य स्वदेशी रूप से विकसित प्लेटफॉर्म भी प्रदर्शित किए जाएंगे.  'प्रलय' छोटी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जिसकी भार ले जाने की क्षमता 500-1,000 किलोग्राम है. यह मिसाइल पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है. इसकी मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर है.

admin

Related Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: जनरल कोच में भी हर घंटे सफाई, AI से होगी मॉनिटरिंग

 नई दिल्ली रेल मंत्री ने रेलवे रिफॉर्म प्लान 2026 के तहत 52 हफ्तों में 52 सुधार लागू करने की घोषणा की है। शनिवार को उन्होंने बताया पहले चरण में ट्रेनों…

SIR प्रक्रिया पूरी: मध्य प्रदेश में वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, 21 फरवरी को जारी होगी फाइनल सूची

भोपाल मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत प्राप्त 95 प्रतिशत दावे-आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है। एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान