हर घर में मौजूद यह मसाला है सुपरफूड, आज से ही पीना शुरू करें इसका पानी

 नई दिल्ली

हम सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाते-पीते हैं, इसका सीधा असर सेहत पर नजर आता है। अजवाइन एक ऐसा भारतीय मसाला है, जो औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। अजवाइन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। खासकर जब इसे पानी में भिगोकर या उबालकर पिया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। आप इसे हर मौसम में अपनी डाइट में शामिल करके सेहत में कई बदलाव देख सकते हैं।

पाचन तंत्र को रखें दुरुस्त
पेट की समस्याओं के लिए अजवाइन का पानी बेहतरीन उपाय है। यह पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपको कब्ज, गैस या अपच की समस्या रहती है, तो सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीना पेट को साफ और हल्का बनाता है।

वजन कम करने के लिए अच्छा
अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो अजवाइन का पानी बेहतरीन ऑप्शन है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है और शरीर हल्का महसूस होता है।

शरीर से निकलते हैं टॉक्सिन्स
अजवाइन पानी एक तरह का नेचुरल डिटॉक्सिफायर है। यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

हार्मोन और ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद
ब्लड शुगर और हार्मोन बैलेंस को कंट्रोल करने के लिए अजवाइन पानी पिएं। यह डायबिटीज और हार्मोनल इंबैलेंस से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सूजन की परेशानी में राहत
अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका पानी पीने से हाथ या पैरों के सूजन से राहत पा सकते हैं। साथ ही, यह बैक्टीरिया और वायरस को रोकने की क्षमता रखता है।

त्वचा और बालों के लिए अच्छा
अजवाइन का पानी शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे त्वचा की डेड स्किन हटती है और नेचुरल ग्लो आता है। बालों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। यह ड्राईनेस कम करता और नए बालों को मजबूत बनाता है।

अजवाइन पानी कैसे बनाएं?
    1-2 चम्मच अजवाइन लें।
    रातभर पानी में भिगो दें या हल्का उबालें।
    सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं।
    स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू या शहद मिला सकते हैं।

admin

Related Posts

भारत में 10 में से 6 महिलाएं पेट के मोटापे की शिकार, कमर साइज से पहचानें स्वास्थ्य जोखिम

भोपाल  भारत में 30 से 49 साल की हर दस में पांच-छह महिलाओं को पेट की चर्बी की समस्या है. पुरुषों से कहीं ज्यादा महिलाएं इससे जूझ रही हैं. डायबिटीज…

14 साल के सफर के बाद टेस्ला मॉडल एस और एक्स की विदाई, अब रोबोटैक्सी और ऑटोनोमस कारों पर होगा फोकस

Tesla के लिए 1 अप्रैल 2026 सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि एक युग के खत्म होने का दिन है. कंपनी ने आधिकारिक रूप से अपने मॉडल एस और मॉडल एक्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 2 views
शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत