‘ऑस्कर पब्लिक स्कूल’ के पास नई बनी यह इमारत ढह गई, दो लड़कियों समेत तीन की मौत, 14 लोगों को निकाला गया जिंदा

नई दिल्ली
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने से दो लड़कियों समेत तीन की मौत हो गई, जबकि 14 लोगों को जिंदा निकाला गया। 'ऑस्कर पब्लिक स्कूल' के पास नई बनी यह इमारत ढह गई थी। मलबे में दबे लोगों को निकालने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद हैरान करने वाला है।

इमारत गिरने के बाद से घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चला। पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मलबे से लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाती रहीं। मलबे में दबकर साधना (17) और राधिका (7) नाम के दो नाबालिग की मौत हो गई तो मंगलवार को एक पुरुष का शव भी बरामद किया गया। एक दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी मलबे के नीचे जाकर एक लड़की को निकालता दिख रहा है। अपनी जान को जोखिम में डालकर वह मौत के मुंह में फंसी लड़की को बाहर निकाल लेता है। बताया गया कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी बुराड़ी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुधीर सांगवान है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। लोग पुलिसकर्मी की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है और कई टीमें गठित की गई हैं। इमारत के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है।

  • admin

    Related Posts

    केजरीवाल-सिसोदिया पर चार्ज फ्रेमिंग पर सस्पेंस, अदालत ने सुरक्षित रखा आदेश

    नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में आरोप तय करने पर आदेश सुरक्षित रख लिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने सीबीआई…

    समन विवाद पर नया मोड़, केजरीवाल को मिली राहत से असंतुष्ट ED पहुंची ऊपरी अदालत

    नई दिल्ली ईडी ने समन की अनदेखी करने के मामले में अरविंद केजरीवाल की दोबारा कानूनी घेरेबंदी करने की तैयारी कर ली है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

    आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

    आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    आसान समझे जाने वाले मैच ने बढ़ाया सिरदर्द, पाकिस्तान से पहले भारत के लिए खतरे की घंटी

    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    सीजन से पहले बड़ा अपडेट: क्या इंटर मियामी के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे मेस्सी?