जब टूर के पहले ही दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े हों, टेस्ट इतिहास में ऐसा तीसरी बार है

नई दिल्ली
भारत-इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में 20 जून से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। सीरीज के पहले ही दिन भारत ने तीन विकेट खोकर 359 रन बना लिए हैं। इस दौरान भारत के दो बल्लेबाजों शतक लगाया। ओपनर यशस्वी जायसवाल 101 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल 127 रनों के साथ क्रीज पर अभी भी बने हुए हैं।

टेस्ट इतिहास में ऐसा तीसरी बार है, जब टूर के पहले ही दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े हों। आइए, इन तीन मौकों के बारे में जानते हैं-

1) सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग: इस भारतीय जोड़ी ने नवंबर 2001 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर यह कारनामा किया था। ब्लोमफोंटेन में टेस्ट के पहले ही दिन डेब्यूटेंट वीरेंद्र सहवाग ने सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर भारत को उस वक्त संकट से निकाला, जब टीम 68 के स्कोर तक चार विकेट गंवा चुकी थी।

दोनों ही बल्लेबाजों ने टूर के पहले ही दिन शतक जड़े। वीरेंद्र सहवाग ने इस पारी में 105, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 155 रन बनाए, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद 379 रन का स्कोर बनाया। हालांकि, मुकाबला साउथ अफ्रीका ने नौ विकेट से अपने नाम किया।

2) शिखर धवन-चेतेश्वर पुजारा: जुलाई 2017 में गाले में खेले गए पहले टेस्ट के पहले ही दिन इन भारतीय बल्लेबाजों ने शतक पूरे किए।

टीम इंडिया को 27 के स्कोर पर अभिनव मुकुंद (12) के रूप में पहला झटका लग चुका था, लेकिन यहां से धवन-पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 253 रन जोड़ते हुए टीम को 600 रन तक पहुंचाने में मदद की। धवन ने इस पारी में 190 रन बनाए, जबकि पुजारा ने 153 रन की पारी खेली। भारत ने मैच 304 रन से जीता।

3) यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल: हेडिंग्ले में जून 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने पहले ही मैच में शतकीय पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी 101 रन बनाए।

admin

Related Posts

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

 बेंगलुरु  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला…

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

नई दिल्ली  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 विकेट क्लब में एंट्री के करीब भुवनेश्वर कुमार, क्या आज बनेगा इतिहास?

आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 बना बड़ा मौका, टीम इंडिया सिलेक्शन पर खुलकर बोले अंगकृष रघुवंशी

सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 2 views
सीजन शुरू होने से पहले बड़ा अपडेट: MS Dhoni और Pat Cummins समेत ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे शुरुआती मैच

बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 3 views
बांगलादेश का फैसला, IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा, IND के साथ सीरीज को देखते हुए