पहली बार है कि इटली किसी ICC क्रिकेट विश्व कप (किसी भी फॉर्मेट) में जगह बनाई

 द हेग 
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल फरवरी-मार्च में खेला जाना है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका को मिली हुई है. इस टी20 वर्ल्ड कप के लिए इटली की टीम ने भी क्वालिफाई किया है. इटली ने टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर 2025 के जरिए इस मेगा टूर्नामेंट में जगह बनाई है. यह क्वालिफायर टूर्नामेंट नीदरलैंड्स के द हेग में खेला गया. इटली की टीम पहली बार किसी क्रिकेट विश्व कप में भाग लेगी. इटली के साथ ही नीदरलैंड्स ने भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है.

20 में से 15 टीमें तय…

नीदरलैंड्स और इटली टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने वाली क्रमश: 14वीं एवं 15वीं टीम है. मेजबान देशों भारत और श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, इंग्लैंड, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और कनाडा भी इस टूर्नामेंट के लिए एंट्री पा चुके थे. बाकी 5 टीमों का फैसला होना बाकी है. 2 टीमें अफ्रीका क्वालिफायर (19 सितंबर-4 अक्टूबर) और 3 टीमें एशिया-ईएपी क्वालिफायर (1-17 अक्टूबर) के जरिए मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहुंचेंगी.

इटली ने टी20 वर्ल्ड कप यूरोप क्वालिफायर 2025 में दूसरा स्थान हासिल करके मेगा इवेंट में जगह बनाई. वहीं नीदरलैंड्स ने 6 अंकों के साथ इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया. जर्सी के भी इटली की तरह 5 अंक थे, लेकिन बेहतर नेट-रनरेट के कारण इटली की एंट्री हुई. इटली को अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड्स के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, फिर भी इटली (+0.612) का नेट-रनरेट जर्सी (+0.306) की तुलना में बेहतर रहा.

नीदरलैंड्स का स्क्वॉड: माइकल लेविट, मैक्स ओडॉड , स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैक लायन कैचेट, बास डी लीडे, नूह क्रॉस, रोएल्फ वैन डर मर्व, साकिब जुल्फिकार, काइल क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, डैनियल डोरम, तेजा निदामनरू, हिड्डे ओवरडिज्क, रयान क्लेन.

इटली का स्क्वॉड: जस्टिन मोस्का, एमिलियो गे, जो बर्न्स (कप्तान), हैरी मैनेंटी, मार्कस कैंपोपियानो (विकेटकीपर), बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, एंथोनी मोस्का, जसप्रीत सिंह, क्रिसन कलुगामागे, थॉमस ड्रेका, जैन अली, सैयद नकवी, दमिथ कोसाला, जियान मीडे.

admin

Related Posts

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक…

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

मियामी इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एक दशक का इमोशनल साथ छोड़कर अब राजस्थान रॉयल्स का किला ढहाने उतरेंगे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन

जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
जैनिक सिनर ने मियामी ओपन फाइनल में जिरी लेhezulu को हराकर खिताब किया नाम

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान