कोरोना से मरीज की मौत का पहला मामला, प्रोटोकॉल के तहत उनकी अंत्‍येष्टि कन्‍हारपुरी स्थित मुक्तिधाम में की गई

राजनांदगांव
शहर के कोरोना संक्रमित 86 वर्षीय बुजुर्ग की एमएमआई अस्‍पताल रायपुर में मौत हो गई है। यह प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत का यह पहला मामला है। रविवार को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और निगम अमले की मौजूदगी में प्रोटोकॉल के तहत उनकी अंत्‍येष्टि कन्‍हारपुरी स्थित मुक्तिधाम में की गई। इस दौरान परिवार के सात लोग ही मौजूद थे। शव को अस्‍पताल से सीधे मुक्तिधाम लाया गया था।

परिजनों ने बताया कि सांस लेने में दिक्‍कत के चलते बुजुर्ग को 14 जून को ही रायपुर स्थित निजी अस्‍पताल में दाखिल किया गया था, जिसके कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई। अस्‍पताल प्रबंधन ने उनके कारोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
 
परिवार के सदस्यों का हुआ कोरोना टेस्ट
मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ नेतराम नवरतन ने मौत की पुष्टि करते बताया कि परिवार ने प्रोटोकॉल के तहत ही बुजुर्ग की अंत्येष्टि की। सोमवार को कांटेक्‍ट ट्रेसिंग की जाएगी। परिजनों के सैंपल लेकर उन्‍हें कोविड-19 की जांच के लिए भेजा जाएगा। नतीजे आने तक परिवार होम क्‍वारंटीन है। बुजुर्ग की कोरोना से मौत की जानकारी परिजनों ने खुद सोशल मीडिया के माध्‍यम से जारी की। उन्‍होंने सुनिश्चित किया कि इस संबंध में लोगों को जागरुक किया जाए।

admin

Related Posts

रायपुर में स्मार्ट पार्किंग की शुरुआत: महानगरों जैसी मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग तैयार, एक साथ खड़ी होंगी 12 कारें

रायपुर राजधानी रायपुर में बढ़ती वाहनों की संख्या और पार्किंग की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने महानगरों की तर्ज पर पहला मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग तैयार कर लिया है।…

मुख्यमंत्री शांति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में हुए शामिल

कैबिनेट मंत्रीगण, नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा के सदस्य भी रहे मौजूद रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित शांति सरोवर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सम्मानित सदस्यों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 2 views
भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग