अभी तो शुरुआत है… CSK के साथ लंबा सफर तय करने के संकेत धोनी ने दिए

नई दिल्ली
चेन्नई सुपर किंग्स में अपने भविष्य को लेकर लंबे वक्त तक चुप्पी साधने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार इशारों में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह और सीएसके साथ-साथ हैं। अगले 15-20 सालों तक भी साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि सीएसके और उनका साथ सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर नहीं है। धोनी की बातों से साफ है कि अगर अगले आईपीएल सीजन में वह सीएसके के मेंटॉर या कोच की भूमिका में दिखें तो कोई हैरानी नहीं होगी।

44 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मैं और सीएसके, हम साथ-साथ हैं। आप जानते हैं अगले 15-20 साल भी। यह एक या दो साल के लिए नहीं है। मैं हमेशा पीली जर्सी में बैठा मिलूंगा। मैं भले ही खेलूं या नहीं, लेकिन आप खुद जानते हैं।' अभी पिछले हफ्ते ही चेन्नई में एक अलग कार्यक्रम के दौरान जब धोनी से उनके आईपीएल में भविष्य के बारे में सीधा सवाल हुआ तो उन्होंने उसका जवाब टाल दिया था। हालांकि, इस बार वह खुलकर बोले।

आईपीएल 2024 के समय भी ऐसी अटकलें लगी थीं कि धोनी वो सीजन नहीं खेलेंगे लेकिन वह घुटने की समस्या से बहुत जल्दी उबरे। इतना ही नहीं, आईपीएल 2025 में सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ जब कोहनी की चोट की वजह से बाहर हुए तब धोनी ने एक बार फिर कप्तानी संभाली। हालांकि, पिछला सीजन सीएसके के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार सीएसके 14 मैच में सिर्फ 4 ही जीत सकी थी और पॉइंट टेबल में सबसे फिसड्डी रही थी।

धोनी ने पिछले हफ्ते चेन्नई में एक निजी समारोह के दौरान इस बात का संकेत दिया कि चेन्नई की टीम गायकवाड़ को टीम में बनाए रखेगी। उन्होंने कहा, ‘हम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर थोड़े चिंतित थे लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी व्यवस्थित है। रुतु (गायकवाड़) वापसी करेंगे। उन्हें चोट लगी थी। वह वापसी करेंगे तो अब हम काफी व्यवस्थित हो जायेंगे।’

उन्होंने कहा था, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने (आईपीएल 2025 में) ढिलाई बरती। कुछ कमियां थीं जिन्हें हमें दूर करने की जरूरत थी। दिसंबर में एक छोटी नीलामी होने वाली है। हम उन कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे।’

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव