03 जनवरी से है आस्था के इस महासमागम की शुरुआत, स्वच्छता के साथ सुगमता, सुलभता और सुरक्षा पर जोर

लखनऊ
कुंभ नगरी प्रयागराज में गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर हर साल माघ के महीने में लगने वाले देश के सबसे बड़े सालाना धार्मिक मेले माघ मेले का काउंट डाउन शुरू हो गया है। संगम किनारे इसकी शुरुआत गंगा पूजन के साथ हुई है। इस बार के माघ मेले में देश दुनिया से करीब 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है । इस बार के माघ मेले की थीम होगी सुगम, सुरक्षित, स्वच्छ और सुलभ।  प्रयागराज में माघ मेले के सकुशल संपन्न होने के लिए प्रशासन व तीर्थ पुरोहितों ने संगम की धारा के बीच वेद पाठ कर माँ गंगा की आरती व पूजा-अर्चना की और मेले की सफलता के लिए गंगा पूजा कर माँ गंगा का आशीर्वाद माँगा है। इस बार का माघ मेला महाकुंभ 2025 के बाद का पहला माघ मेला है इसलिए इस बार इसमें कई अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं।  

मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल का कहना है कि सरकार की मंशा के अनुरूप स्वच्छ, सुगम, सुलभ, सुरक्षित एवं भव्य रूप से माघ मेले का आयोजन सम्पन्न कराया जायेगा।  मेले का आयोजन 7 सेक्टरों में 800 हेक्टेयर में भूमि का आवंटन किया जायेगा। इस बार माघ मेले में लगभग 15 करोड़ लोगो के आने का अनुमान है। उन्होंने कहा की पुराने अनुभवों से सीख लेकर इस बार कुछ नए प्रयोग भी किए जा रहे है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगमता के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को कम से कम चलना पड़े, पार्किंग व्यवस्था अच्छी हो, भीड़ प्रबंधन को और बेहतर बनाने, टैªफिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से लागू करने, नेटवर्किंग की अच्छी व्यवस्था सहित अन्य सभी कार्य किए जा रहे है।

मंगलवार को पतित पावनी गंगा-यमुना-सरस्वती के त्रिवेणी संगम के पावन तट पर  माघ मेला 2026 के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु  वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा पूजन किया गया तथा मां गंगा से माघ मेला को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने की कामना की गयी। इस अवसर पर मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी/प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा व अन्य अधिकारी और संत मौजूद रहे।

admin

Related Posts

प्रयागराज में गरजे डिप्टी CM: ‘नसीमुद्दीन का जाना बेअसर, 2027 में BJP फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार’

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस…

शंकराचार्य विवाद गरमाया: अविमुक्तेश्वरानंद बोले—योगी होकर मुख्यमंत्री रहना कैसे संभव?

वाराणसी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शंकराचार्य की पहचान राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। सवाल यह है कि अगर आप योगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर