टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, इंग्लैंड ने छुआ 5,00,000 रन का आंकड़ा

नई दिल्ली
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आपने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखे होंगे, मगर आज हम आपको जिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। जी हां, इंग्लैंड को यह आंकड़ा छूने में कुल 1082 मैच और 717 प्लेयर्स की मदद लगी। इंग्लिश टीम ने 1877 में अपना पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीम भी है। वहीं एक्सट्रा रन को मिला दिया जाए तो इंग्लिश टीम 5 लाख 32 हजार रन के करीब है।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी टीम की बात करें तो, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 4,28,816 रनों के साथ मौजूद हैं। वहीं टीम इंडिया तीसरे पायदान पर है। हालांकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत के रनों में काफी बड़ा अंतर है। भारत ने अभी तक खेले 586 टेस्ट मैचों में 316 खिलाड़ियों की मदद के साथ 2,78,751 रन बनाए हैं, वहीं अगर एक्सट्रा रनों को जोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया के नाम 2,95,833 रन हैं।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें
टीम               खिलाड़ियों द्वारा रन    एक्स्ट्रा मिलाकर रन
इंग्लैंड       500109                    531863
ऑस्ट्रेलिय   428816                    452035
इंडिया       278751                    295833
वेस्टइंडीज   270429                    286276
अफ्रीका       218108                    230451
पाकिस्तान  215535                    227636
न्यूजीलैंड      208994                    222947
श्रीलंका      155171                   163868
बांग्लादेश      64850                           68635
जिम्बाब्वे      50867                           54308
आयरलैंड      3769                           4001
अफगानिस्तान 3477                   3631

बता दें, इस समय वेलिंगटन में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तो एडिलेड में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट जारी है। दोनों टेस्ट में बनने वाले रन इसमें जुड़ेंगे। बात इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट की करें तो, इंग्लिश टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 280 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में कीवी टीम 125 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं। जो रूट अपने 36वें शतक की ओर बढ़ रहे हैं, अभी मैच में तीन दिन का खेल बाकी है। वहीं इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट की बात करें तो भारत पहले बैटिंग करते हुए 180 रनों पर ढेर हो गया। मेजबान टीम ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है।

  • admin

    Related Posts

    सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी लेटेस्ट ICC T20I रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वापस आ गए हैं। वह पांच पायदान…

    आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

    विशाखापट्टनम आज विशाखापट्टनम में भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रनों का टारगेट रखा है। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 2 views
    सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

    आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 1 views
    आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

    PCB का विवादित फैसला: टी20 WC में काली पट्टी के साथ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 2 views
    PCB का विवादित फैसला: टी20 WC में काली पट्टी के साथ उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

    ढिलाई नहीं चलेगी! द्रविड़ बोले– एक गलती और खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप का सफर

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 2 views
    ढिलाई नहीं चलेगी! द्रविड़ बोले– एक गलती और खत्म हो सकता है वर्ल्ड कप का सफर

    ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान भिड़ंत: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ताकत की बड़ी परीक्षा

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान भिड़ंत: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ताकत की बड़ी परीक्षा

    गेल से भी ज्यादा खतरनाक बने अभिषेक शर्मा? मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • January 28, 2026
    • 1 views
    गेल से भी ज्यादा खतरनाक बने अभिषेक शर्मा? मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफों के पुल