सीरीज का तीसरा मैच: इंदौर वनडे में अर्शदीप के बाद हर्षित का कहर, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ढेर

इंदौर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला इंदौर को होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी रही है। टीम में एक बदलाव भी देखने को मिला है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को चुना गया है। न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय टीम ने वडोदरा में सीरीज का पहला मैच जीता था, लेकिन राजकोट में दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार वापसी करते हुए सीरीज बराबर की। भारतीय टीम मार्च 2019 के बाद अपने घरेलू मैदान पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी है। ऑस्ट्रेलिया ने उस समय 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए भारत को 3-2 से हराया था। ऐसे में इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम को मैच में तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

कॉनवे बने हर्षित का शिकार
डेवन कॉनवे को हर्षित राणा ने पवेलियन भेज दिया। हर्षित राणा ने रोहित शर्मा के हाथों डेवन कॉनवे को आउट किया। इस तरह दोनों ओपनर 7 गेंदों के भीतर पवेलियन लौट गए।

हेनरी निकोलस को अर्शदीप ने बोल्ड किया
हेनरी निकोलस को पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वे पहली गेंद का सामना कर रहे थे और पवेलियन लौट गए। भारत का खाता पहले ही ओवर में खुल गया।

admin

Related Posts

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

नई दिल्ली इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट से गुहार लगाई है। उन्होंने अपने नाम और तस्वीरों…

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। यह लीग का 19वां सीजन है। नया सीजन शुरू होने से पहले जानिए आईपीएल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान