थप्पड़ मारने पर बिगड़ी बात, छत्तीसगढ़-कोरबा मेडिकल कॉलेज के डीन खिलाफ सुरक्षाकर्मियों ने खोलो मार्चा

कोरबा।

कोरबा में जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने डीन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि जिला मेडिकल कॉलेज के डीन केके सहारे ने नाइट ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी दिलीप कुमार को सरेआम थप्पड़ मार दिया है।

इस घटना के बाद सभी सुरक्षा कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। सभी सुरक्षाकर्मी जिला मेडिकल कॉलेज परिसर पर आंदोलन पर डटे हुए हैं। सुरक्षाकर्मियों की मांग है कि डीन सार्वजनिक रूप से उससे माफी मांगे नहीं तो वह काम पर नहीं जाएंगे और इसकी शिकायत पुलिस से करेंगे। हालांकि डीन केके सहारे ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों से बातचीत कर उन्हें मना लिया गया है और सभी काम पर वापस लौट गए हैं। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी दिलीप ने बताया कि वह ड्यूटी पर था। इस दौरान काफी भीड़भाड़ थी और ड्यूटी डॉक्टर शराब के नशे में था, जिसके चलते मरीज परेशान थे। पुलिसकर्मी जायजा लेने आए हुए थे। इस सूचना पर जिला मेडिकल कॉलेज के डीन अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें यह कहते हुए थप्पड़ मारा की इतना भीड़ क्यों लगाए हुए हो। सुरक्षाकर्मी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गुनेश्वर सिह कंवर शराब के नशे में धुत था और इलाज नहीं कर रहा था। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। तब जाकर यह स्थिति निर्मित हुई। डीन मौके पर पहुंचे और गुस्से में उसे थप्पड़ मार दिया। डीन केके सहारे ने बताया कि रात के वक्त सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी काम के दौरान लापरवाही बरत रहा था तो उसे डांट फटकार लगाई गई। वहीं डॉक्टर की भई जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट आना बाकी है सुरक्षाकर्मियों से बातचीत कर उन्हें मना लिया गया है और सभी काम पर वापस लौट गए हैं।

admin

Related Posts

17 बार नदी पार करने का मिलेगा रोमांचक अनुभव, भोरमदेव में शुरू होगी जंगल सफारी

रायपुर. कबीरधाम जिले में स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव अभ्यारण्य में शीघ्र ही जंगल सफारी की शुरुआत की जाएगी। वन विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। इस पहल से न…

पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 2 अधिकारी और 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, जानिए नई पोस्टिंग

कोरबा  जिले में कानून‑व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 2 टीआई,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 1 views
खिलाड़ियों का करियर दांव पर क्यों? बहिष्कार मुद्दे पर कपिल देव ने पाकिस्तान को दिखाया आईना