भारत समेत इन 6 टीमों ने वर्ल्ड कप 2025 के लिए किया डायरेक्ट क्वालीफाई, बाकी दो टीमों का फैसला क्वालिफायर के जरिए होगा

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की हार के साथ आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाली 6 टीमों के नाम साफ हो गए हैं। बची दो टीमों का फैसला वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए होगा। न्यूजीलैंड इस मेगा टूर्नामेंट के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बनी। मेजबान होने के चलते भारत को डायरेक्ट एंट्री मिली थी, जबकि अन्य 5 टीमों ने वुमेंस चैंपियनशिप के जरिए अपना-अपना टिकट हासिल किया। इन 5 टीमों में न्यूजीलैंड के अलावा गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका शामिल है।

वुमेंस चैंपियनशिप में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बराबर अंक थे, मगर ज्यादा मैच जीतने के चलते कीवी टीम को डायरेक्ट क्वालिफिकेशन का टिकट दिया गया। ऑस्ट्रेलिया ने 39 पॉइंट्स के साथ वुमेंस चैंपियनशिप जीती है जबकि भारत 37 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इंग्लैंड (32), दक्षिण अफ्रीका (25), श्रीलंका (22) और न्यूजीलैंड (21) अन्य टीमें हैं जिन्होंने वर्ल्ड के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई किया है।

बांग्लादेश (21), वेस्टइंडीज (18), पाकिस्तान (17) और आयरलैंड (8) को अब वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने के लिए स्कॉटलैंड और थाईलैंड के साथ वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेलना होगा। वर्ल्ड कप क्वालीफायर में हिस्सा लेने वाली इन 6 में से सिर्फ दो टीमें ही आईसीसी टूर्नामेंट का हिस्सा बन पाएगी। वुमेंस चैंपियनशिप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बराबर 24 में से 18 मैच जीते, मगर उनका एक मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ टाई रहा और 5 मैच हारे जिस वजह से टीम इंडिया के खाते में कांगारुओं के मुकाबले 2 कम अंक रहे।

  • admin

    Related Posts

    अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

    नई दिल्ली भारतीय टीम ने गुरुवार को अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के काफी करीब…

    सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

    कैनबरा ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सभी प्रारूपों की कप्तान सोफी मोलिनक्स पीठ की दिक्कत की वजह से भारत के खिलाफ बाकी बहु-प्रारूप सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 3 views
    अर्शदीप सिंह ने मचाया कहर, बुमराह रह गए पीछे, ट्रेंट बोल्ट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड चकनाचूर

    सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    सोफी मोलिनक्स इंजरी के चलते सीरीज से बाहर, भारत के खिलाफ टीम संयोजन पर असर

    कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    कर्नाटक बैकफुट पर, जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक बढ़त 400 रन से ज्यादा

    जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    जॉर्जिया वोल का धमाकेदार शतक, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

    अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 2 views
    अभिषेक शर्मा पर बयान पड़ा भारी, अश्विन ने पाक खिलाड़ी को दिया तीखा जवाब

    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा

    • By admin
    • February 27, 2026
    • 3 views
    सेमीफाइनल टिकट के लिए न्यूजीलैंड तैयार, इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा