ये 5 हर्बल ड्रिंक्स प्राकृतिक रूप से करेंगे आपके रक्त को शुद्ध

हम जो कुछ भी खाते या पीते हैं। उनके पोषक तत्व शरीर के हर हिस्से में पहुंचाने का काम खून करता है। खून ही शरीर में ऑक्सीजन का संचार और कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर से बाहर निकलने का काम करता है। यदि खून में टॉक्सिंस जमा होने लगे तो कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

अगर खून साफ होता है तो त्वचा पर कील, मुंहासे इत्यादि समस्याएं कम होती हैं। वहीं अगर खून अशुद्ध हो तो यह त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर सकता है। खून को साफ रखने के लिए नेचुरल हर्बल ड्रिंक का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

जीवा आयुर्वेद, निदेशक, डॉ. प्रताप चौहान के मुताबिक, साफ खून हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करता है लेकिन अगर यह अशुद्ध हो तो बीमारियों से लड़ने की ताकत कम होने लगती है। खून अगर साफ ना हो तो शरीर से अपशिष्ट पदार्थ को निकालने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

गिलोय का रस

कॉविड-19 के दौरान गिलोय की लोकप्रियता काफी बढ़ गई। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में बहुत असरदार है। इसका सेवन करने से हमारा खून साफ होता है और शरीर में जमे हुए टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। यह शरीर को संक्रमण से बचाती है। गिलोय के रस का सेवन करने से शरीर में मौजूद हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया समाप्त होते हैं। गिलोय की डंडियों को पीसकर रस निकाल लें और एक गिलास पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।

आंवला और एलोवेरा जूस

आंवला और एलोवेरा दोनों में ही ढेर सारे प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं। आंवला में विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर के खून को साफ करता है और इम्यूनिटी मजबूत बनाता है। वही एलोवेरा में डीटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं। यह शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और खून को साफ करता है। एक कप एलोवेरा जूस और एक कप आंवले का रस मिलाकर इसे सुबह खाली पेट पिएं।

नीम का रस

नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। यह खून को साफ रखता है और शरीर में जमा होने वाले विषैला पदार्थ को निकालता है। खून में जमी हुई अशुद्धियों को दूर करने के लिए यह बेहद कारगर है। इसका सेवन करने के लिए नीम की ताजा पत्तियों को धोकर पीस लें और थोड़ा पानी मिलाकर इसे अच्छे से छान लें और इस रस को खाली पेट पिएं।

हल्दी और अदरक की चाय

अदरक का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और यह शरीर में जमा हुए टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। हल्दी एक एंटीऑक्सीडेंट है। इसमें करक्यूमिन पाया जाता है, जो खून को साफ करता है और शरीर में होने वाले सूजन को भी दूर करता है। हल्दी और अदरक की चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसमें थोड़ा शहद मिलाकर भी इसे पी सकते हैं।

तुलसी का रस

आयुर्वेद में तुलसी को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।तुलसी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने का काम करते हैं। इसके सेवन से खून साफ होता है और लिवर के कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। 10 से 12 तुलसी की ताजी पत्तियों को पीसकर छान लें। सुबह खाली पेट तुलसी के रस को पीने से आपको कई फायदे होंगे।

  • admin

    Related Posts

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    समय के साथ चेकअप जरूरी है सेहत के लिए

    अच्छा स्वास्थ्य सबकी चाहत होती है। बहुत से लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योगा, सैर, जिम, व्यायाम, तैराकी आदि नियमित रूप से करते रहते हैं। बहुत कम लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 1 views
    IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 3 views
    AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

    • By admin
    • March 19, 2026
    • 2 views
    सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान