8 और 9 दिसंबर को पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में दो दिनों तक बारिश होगी: मौसम विभाग

नई दिल्ली
उत्तर भारत में पड़ रही ठंड के बीच कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। 8 और 9 दिसंबर को पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में दो दिनों तक बारिश होगी। ठंड में हो रही बारिश की वजह से लोगों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यह बारिश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हो रही है, जिसका असर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 8-11 दिसंबर तक देखने को मिलेगा। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से भी दक्षिण में 10-13 दिसंबर तक झमाझम बारिश होगी।

कम दबाव के क्षेत्र की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम और कई जगह भारी बारिश होगी। 10-13 दिसंबर तक ऐसा मौसम देखने को मिलेगा, जबकि तटीय तमिलनाडु में 12 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 11 और 12 दिसंबर को बरसात होने वाली है। वहीं, केरल और माहे में 11-13 दिसंबर को तेज बारिश देखने को मिलने वाली है।

उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने वाला है। इसकी वजह से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को बारिश होगी। वहीं, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 9, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड में 8-10 दिसंबर, उत्तर प्रदेश में 9-12 दिसंबर, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10 दिसंबर तक, हिमाचल प्रदेश में 10-12 दिसंबर तक घना कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तरी राजस्थान में 9-13 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति रहने वाली है।

इन दिनों उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान 15-20 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजस्थान को छोड़कर बाकी उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने जा रही है। दो दिन फिर तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर जाएगा। राजस्थान में अगले पांच दिनों में मिनिमम टेम्प्रेचर दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। वहीं, महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा। इसके अलावा, गुजरात में अगले दो दिनों में मिनिमम टेम्प्रेचर में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है।

admin

Related Posts

दिल्ली में 15 दिन में 800 बच्चे गायब, आसमान या जमीन ने उन्हें निगला? वसीम और ऋतिक के घर मातम

नई दिल्ली आधी रात का वक्त था, वसीम चैन से सोया था, पर अगली सुबह जब सूरज की पहली किरण बुराड़ी की गलियों में पहुंची तो वह बिस्तरों से गायब…

शहजाद पूनावाला की मां पर हमला, CCTV वीडियो से खुला मामला—जानबूझकर कार चढ़ाई गई

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां हादसे का शिकार हो गईं हैं। पूनावाला ने आरोप लगाए हैं कि उनकी मां को जानबूझकर कार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें