नई दिल्ली सीट पर होगा हाईवोल्टेज ड्रामा, हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला, संदीप दीक्षित के बाद प्रवेश वर्मा ने कसी कमर

नई दिल्ली
दिल्ली में फरवरी के महीने में विधानसभा चुनाव होना है. इसके लिए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. AAP ने तो सभी सीटों पर अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं. AAP ने रविवार को अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी की, इसमें 38 उम्मीदवारों के नाम हैं, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसी सीट से कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उतारा है, जबकि बीजेपी ने अभी कैंडिडेट फाइनल नहीं किया है. हालांकि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने इस सीट से अपनी उम्मीदवारी के संकेत दिए हैं.

प्रवेश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने यहां (नई दिल्ली सीट) से संदीप दीक्षित को मैदान में उतारने का फैसला किया है, पार्टी (भाजपा) ने मुझे नई दिल्ली के लिए तैयारी शुरू करने को कहा है, हमारी सूची अभी जारी होनी है. उन्होंने कहा कि वह नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. खास बातचीत में प्रवेश साहब सिंह वर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा है. प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि जो खुद को आम आदमी बताते हैं, वो आम नहीं, बल्कि खास आदमी हैं, शीशमहल में रहते हैं. उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा में जनता के लिए कुछ नहीं किया.

बता दें कि प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली से पूर्व सांसद रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा के बेटे हैं. इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को भी चुनावी मैदान में उतारा है. अगर बात संदीप दीक्षित की करें तो वह लंबे समय से अरविंद केजरीवाल पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं. इसलिए इस हाई प्रोफाइल मुकाबले में वे एक बार फिर से केजरीवाल के खिलाफ जमकर हल्ला बोलेंगे. बीजेपी ने भले ही अभी अपने उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पश्चिमी दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोकेंगे. इस बार नई दिल्ली सीट पर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों और अरविंद केजरीवाल के बीच होगा.

admin

Related Posts

दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का असर: अभी और सताएगा बदलता मौसम

 दिल्ली दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ पड़ी इन बौछारों ने लोगों…

Delhi Metro की येलो लाइन पर ब्रेक, तकनीकी नहीं बल्कि इस कारण रुकीं ट्रेनें 90 मिनट तक

नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार सुबह पीक आवर्स के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेनों की सर्विस प्रभावित रही। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रैक पर यात्री चलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
टेनिस का नया सुल्तान, सिनर ने फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, मियामी ओपन फाइनल में लेहेका को दी मात