फ्रांस की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली हमलावर पनडुब्बी के अमेरिका के दरवाजे पर पहुंचने से हड़कंप मचा

ओटावा
 फ्रांस की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली हमलावर पनडुब्बी के अमेरिका के दरवाजे पर पहुंचने से हड़कंप मच गया है। फ्रांसीसी परमाणु पनडुब्बी को अमेरिका की सीमा से महज 480 किलोमीटर की दूरी पर देखा गया। फ्रांसीसी नौसेना की सफ्रेन श्रेणी की पनडुब्बी FS टूरविले इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा के हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया पहुंची। ये घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के विलय की धमकी दी थी। ऐसे में फ्रांसीसी पनडुब्बी के पहुंचने को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई।

फ्रांस के प्रमुख अखबार ले पेरिसियन के अनुसार, एफएस टूरविले ने अटलांटिक पार का अपना दौरा रॉयल कैनेडियन नेवी के अपने पुराने पनडुब्बी बेड़े को नवीनीकृत करने की 60 अरब डॉलर की निवेश करने घोषणा के बाद किया है। नोवा स्कोटिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर माइक सैवेज के कार्यालय ने लिखा, 'फ्रांसीसी पनडुब्बी टूरविले का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। सहयोगी और मित्र मिलकर काम कर रहे हैं। अपने प्रवास का आनंद लें।'

ट्रंप की धमकियों का जवाब?

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दावों में इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के जवाब के रूप में देखा गया। हालांकि, इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया। फ्रांस और कनाडा ने सितम्बर में एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे। उस समय तक ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभियान में ही थे। कनाडाई न्यूज चैनल ने सीटीवी के अनुसार, पनडुब्बी के 21 मार्च तक बंदरगाह में रहने की उम्मीद है।

टूरविले की खासियत

एफएस टूरविले 99 मीटर लंबी पनडुब्बी है, जो पानी में डूबने पर 5200 टन का विस्थापन करती है। यह 350 मीटर से अधिक गहराई तक गोता लगा सकती है। फ्रांसीसी पनडुब्बी एक परमाणु रिएक्टर से संचालित है और यह 25 समुद्री मील से अधिक की गति तक पहुंच सकती है। यह पनडुब्बी नेवी क्रूज मिसाइलों, F21 भारी वायर-गाइडेड टॉरपीडो और आधुनिक एक्सोसेट SM39 एंटी-शिप मिसाइलों से लैस है।

फ्रांसीसी पनडुब्बी के बारे में कहा जाता है कि यह सभी महासागरों में काम करने के लिए उपयुक्त है और यह साल में 270 से ज्यादा दिन तक समुद्र में रह सकती है, जिससे इसका उपयोग खुफिया मिशनों के लिए किया जा सकता है।

admin

Related Posts

ढाका में चर्चाओं का बाजार गर्म: राष्ट्रपति पद के लिए मोहम्मद यूनुस का नाम आगे?

ढाका बांग्लादेश में नई सरकार की गठन की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच कयास लागे जा रहे हैं कि अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार रहे नोबेल विजेता मोहम्द यूनुस…

वेलेंटाइन वीक बना मातम: प्रेम कहानी का दुखद अंत, शुभम-लक्ष्मी की हत्या से सनसनी

हल्द्वानी उत्तराखंड के हल्द्वानी में वेलेंटाइन वीक के दौरान एक प्रेमी जोड़े की हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया है। अल्मोड़ा के शुभम और नैनीताल की रहने वाली लक्ष्मी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर