दिल्ली में हो रहे मतदान के बीच सीलमपुर में हुआ हंगामा, बुर्के में महिलाओं के फर्जी वोटिंग के लगने लगे आरोप

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। कुछ जगहों से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने एक दूसरे पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इस बीच सीलमपुर में एक बूथ पर कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। बुर्के में महिलाओं के फर्जी वोटिंग के आरोप लगने के बाद कुछ देर हो-हंगामा हुआ। हालांकि, पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया।

यहां आर्यन पब्लिक स्कूल के पास बने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बाहर की महिलाओं को लाकर बुर्के में फर्जी वोटिंग कराई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ के बाहर नारेबाजी करने लगे। आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। इस हंगामे की शुरुआत उस वक्त हुई जब कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वह वोट डालने पहुंचीं तो पता चला कि उनके नाम से किसी और ने पहले ही वोट डाल दिया है। भाजपा समर्थकों ने दावा किया कि सीलमपुर सीट से सटे यूपी के लोनी से लोगों को लागकर बुर्के की आड़ में वोटिंग कराई जा रही है।

आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। आम आदमी पार्टी के समर्थक भी सामने आ गए। दोनों पक्षों के तरफ से नारेबाजी होने लगी। हंगामा इतना बढ़ा कि कुछ देर के लिए वोटिंग बाधित हो गई। माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। कुछ देर बाद ही स्थति को पूरी तरह सामान्य र दिया गया।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने भी कुछ सीटों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रपति भवन के पास पैसे बांटने के आरोप लगाए। वहीं, जंगपुरा में भी एक बूथ के पास पैसे बांटने के आरोप भाजपा पर लगाए गए। आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि उनकी सीट पर आम आदमी पार्टी के समर्थकों को बूथ तक जाने में बाधा डाली जी रही है।

admin

Related Posts

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी विवेक ओबेरॉय को पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल पर रोक

नई दिल्ली बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर रहे हैं। सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रजनीकांत, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अभिषेक…

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, दिल्ली के 9 स्कूल अलर्ट पर

 नई दिल्ली दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह करीब 8.30 से 9 बजे के बीच शहर के 9 बड़े स्कूलों को बम की धमकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 0 views
रणजी में उलटफेर का तूफान, जम्मू-कश्मीर ने MP को रौंदा; आकिब बना जीत का हीरो

मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
मैच से पहले राजनीति: PAK की 3 शर्तों पर भारत से भिड़ंत, ICC का क्या होगा फैसला?

टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का दिल छू लेने वाला पल: गंभीर के घर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का मिलन

T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
T20 World Cup: हसारंगा और तीक्ष्णा की जादुई गेंदबाजी, श्रीलंका ने आयरलैंड को दी करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

  • By admin
  • February 9, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत